
प्रयागराज में 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन लगभग 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु संगम नगरी में आकर पवित्र स्नान करेंगे। महाकुंभ के दौरान संगम घाट के अलावा अन्य प्रमुख घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। आइए इस लेख में विस्तार से प्रयागराज के उन प्रमुख घाटों के बारे में जानेंगे। जिनकी कथा बेहद ही रोचक है और इन घाटों पर स्नान करने का भी विशेष महत्व है।
प्रयागराज का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र घाट त्रिवेणी घाट है। यहीं पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पावन संगम में डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं और मन को शांति मिलती है। पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से यहां स्नान करने पर भक्तों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। हिंदू धर्म में, संगम को देवताओं का निवास माना जाता है। माना जाता है कि यहां स्नान करने से मोक्ष मिलता है।
अरैल घाट त्रिवेणी संगम के निकट स्थित है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियां मिलती हैं। हिंदू धर्म में त्रिवेणी संगम को बेहद पवित्र माना जाता है और यहां स्नान करने से मोक्ष मिलने की मान्यता है। अरैल घाट की पवित्रता इसी त्रिवेणी संगम से जुड़ी हुई है। महर्षि महेश योगी द्वारा यहां एक बड़ा आश्रम और स्कूल स्थापित किया गया है, जो योग और ध्यान के लिए समर्पित है। योग और ध्यान को आध्यात्मिक विकास का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है और इनका उल्लेख कई प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।
राम घाटों का उल्लेख रामायण महाकाव्य में मिलता है। माना जाता है कि भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान इन स्थानों पर कुछ समय बिताया था। इन घाटों पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और आरती की जाती हैं। इन घाटों पर स्नान करने और पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसा माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Maha Kumbh Kab Hai 2025: कब से लग रहा है महाकुंभ? जानें क्या हैं शाही स्थान की तिथियां और महत्व
यह प्रयागराज के प्रमुख घाटों में से एक है। इसका नाम अश्वमेध यज्ञ से जुड़ा हुआ है, जिसे राजा भगीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए किया था। मान्यता है कि इसी घाट पर राजा भगीरथ ने अश्वमेध यज्ञ किया था। यहां नियमित रूप से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। इस घाट पर भी भक्त पवित्र डुबकी लगाने आते हैं और अपने पापों का निवारण करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Mahakumbh 2025 Prayagwal: क्या होता है महाकुंभ में प्रयागवाल? क्यों होती है अहम भूमिका? कई लोगों को नहीं पता होगी यह बात!

लक्ष्मी घाट का नाम ही बताता है कि यह देवी लक्ष्मी से जुड़ा है। मान्यता है कि इस घाट पर पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन, वैभव और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।