Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

कपड़ों को Fold करने के बजाय आजमाएं यह 'रोलिंग हैक', आधे सूटकेस में ही आ जाएगा पूरा सामान

ट्रिप पर बैग पैक करते समय कपड़ों को फोल्ड करने के बजाय रोलिंग हैक अपनाकर सूटकेस में ज्यादा सामान एडजस्ट किया जा सकता है। जानते हैं इसके बारे में...
Updated:- 2026-06-16, 15:57 IST
image

 जब भी हम किसी ट्रिप की प्लानिंग करते हैं, तो सबसे बड़ा सिरदर्द बैग पैक करना होता है। कपड़े ज्यादा होते हैं और बैग छोटा पड़ जाता है। इस चक्कर में कई बार हम अपने पसंदीदा आउटफिट्स नहीं ले जा पाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि परेशानी बैग के साइज में नहीं, बल्कि हमारे कपड़े रखने के तरीके में है? जी हां, रोलिंग हैक के माध्यम से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूटकेस पैकिंग के लिए रोलिंग हैक क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

सूटकेस पैकिंग के लिए रोलिंग हैक क्या है?

सबसे पहले सभी कपड़ों को टेबल पर सीधा फैला लें। हाथों की मदद से कपड़ों की सिलवटों को अच्छी तरह से प्लेन कर लें। अगर आप टी-शर्ट या शर्ट रोल कर रही हैं, तो उसके निचले हिस्से को अंदर की तरफ दो इंच तक थोड़ा सा पलट लें। 

1 - 2026-06-16T132611.254

 अब कपड़े का एक छोर पकड़ें और धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए टाइट रोल बनाना शुरू करें। ध्यान रहे कि रोल जितना टाइट और कसकर बनाया जाएगा, सूटकेस में उतनी ही कम जगह घिरेगी।

अब जींस, हैवी सूट्स, जैकेट या मोटे कपड़ों के रोल्स को सूटकेस के सबसे निचले हिस्से में रखें। इसके बाद टी-शर्ट, कुर्तियां और टॉप जैसे हल्के कपड़ों के रोल्स को उनके ऊपर या साइड्स में बची हुई खाली जगहों पर एडजस्ट करें।

इसे भी पढ़ें - सूटकेस लॉक का पासवर्ड गई हैं भूल? बिना परेशान हुए इस तरीके से करें प्रॉब्लम सॉल्व

रोलिंग हैक का सबसे बड़ा फायदा एक यह भी है कि यह सूटकेस के कोनों में बची छोटी-छोटी जगहों को भी बेकार नहीं जाने देता। कपड़ों के रोल्स के बीच में जो थोड़े-बहुत गैप्स रह जाते हैं, उनमें आप अपने मोजे, रुमाल, बेल्ट या छोटे अंडरगार्मेंट्स को रोल करके आसानी से फिट कर सकती हैं। 

2 - 2026-06-16T132609.474

अपनी पैकिंग को और अधिक आर्गेनाइज्ड बनाने के लिए आप रोल किए गए कपड़ों को जिप-लॉक बैग्स या पैकिंग क्यूब्स में भी रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - बच्चों का स्कूल बैग हो गया है हद से ज्यादा गंदा? ब्रश से रगड़ने की बजाय अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।