बच्चों का स्कूल बैग हो गया है हद से ज्यादा गंदा? ब्रश से रगड़ने की बजाय अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स

बच्चों का स्कूल बैग बहुत जल्दी गंदा होता है। स्कूल जाने से लेकर ट्यूशन तक हर जगह एक ही बैग लेकर जाने की वजह से यह गंदा होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर आप सालों तक बैग नहीं धोएंगी, तो इसपर जमी गंदगी साफ करना मुश्किल हो जाएगा। कई बार टिफिन का खाना बैग के अंदर गिर जाए, तो भी बैग पर दाग लग जाता है। यह दिखने में बहुत ज्यादा खराब लगता है, इसलिए इसकी सफाई करना जरूरी हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्कूल बैग साफ करने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे। आप इसकी मदद से आसानी से बैग साफ कर लेंगी।
पानी में भिगोएं
बैग धोने से पहले आपको एक रात पहले इस पानी में भिगो देना चाहिए। पहले पानी में डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं, इसके बाद इसे पानी में भिगो दें। रात भर बैग पानी में रहेगा, तो इसपर जमी गंदगी ढिली हो जाती है। इससे सफाई करना और भी आसान हो जाता है। अगर बैग पर केवल धूल- मिट्टी जमी है, तो यह रात-भर पानी में भिगोने से ही उतर जाएगी। इसके बाद अगर आप हाथों से भी रगड़ेंगी, तो यह पूरी तरह से साफ दिखने लगेगा।
जिद्दी दाग कैसे हटाएं
बैग पर अगर पैन या तेल का लगा निशान साफ करना है तो यह भी आसान है। आप रात भर बैग को भिगोने के बाद निशान पर बेकिंग सोडा और नींबू का यूज करें। यह निशान साफ करने में असरदार होता है। इसे लगाने के बाद जब हल्के हाथों से ब्रश रगड़ेंगी, तो यह निशान हल्का हो जाएगा। 2 से 3 बार के वॉश के बाद यह निशान पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- डस्टबिन हो गया है पुराना? फेंकने के बजाय ऐसे करें रीयूज, देखकर सब करेंगे तारीफ

अंदरूनी हिस्से की ऐसे करें सफाई
कई बार बैग ऊपर से अच्छे से साफ हो जाता है, लेकिन अंदर से गंदा ही रहता है। इसका कारण है कि महिलाएं ऊपर की सफाई पर ही ध्यान देती हैं। अंदर के बैग की सफाई के लिए आपको बैग को उल्टा करके धोना चाहिए। अंदर का कपड़ा सॉफ्ट होता है, इसलिए इसपर ब्रश यूज न करें। हाथों से रगड़ना ही अच्छा तरीका है।

धूप में नहीं, छांव में सुखाएं
बैग धोने के बाद इसे धूप की बजाय छांव में सुखाएं। इसका फायदा यह होगा बैग का कलर उड़ेगा नहीं और इसकी चमक बनी रहेगी। इसे हवादार जगह पर छांव में टांगकर सुखा सकती हैं। तेज धूप में सुखाने से अक्सर बैग का रंग फीका दिखने लगता है। बैग सुखाने के दौरान इसकी चेन खोल दें, ताकि नमी निकल जाए। यह बैग साफ करने का अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- बाथरूम या किचन में लगा है सफेद सिंक, किनारे पर जमा काली गंदगी को हटाने के आसान तरीके; यहां पढ़ें
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Magnific, shutterstock, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।