Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

सूटकेस लॉक का पासवर्ड गई हैं भूल? बिना परेशान हुए इस तरीके से करें प्रॉब्लम सॉल्व

आज के समय हर कोई कपड़े वाले झोले के बजाय सूटकेस का इस्तेमाल करते हैं। इसे न केवल एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना आसान है बल्कि इसे पासवर्ड लगाकर सिक्योर भी कर सकते हैं, लेकिन तब क्या हो, जब सेट किया गया कोड हम भूल जाएं। आज के इस लेख में आज हम आपको इसे रीसेट करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-06-10, 12:27 IST
image

Suitcase Password Reset: आज के समय हम लोग ट्रैवल पर जाने के लिए सूटकेस ले जाना पसंद करते हैं, क्योंकि इन्हें न केवल उठाना और रखना आसान होता है बल्कि पासवर्ड लगाकर सामान को सिक्योर भी कर सकते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सेट किया गया कोड ही हम भूल जाते हैं। अब ऐसे में समझ नहीं आता है कि बैग का लॉक कैसे खोला जाए? समझ न आने पर और झुंझलाहट में बैग का लॉक ही तोड़ देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आज के समय के अधिकतर ट्राली बैग के लॉक को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे बिना तोड़-फोड़ के ओपन किया जा सकता है। आइए आज के लेख में जानते हैं कि सूटकेस लॉक का पासवर्ड बिना परेशान हुए कैसे करें रीसेट?

सूटकेस का कॉम्बिनेशन लॉक कैसे काम करता है?

मार्केट में मिलने वाले सूटकेस तीन अंकों वाले कॉम्बिनेशन लॉक के साथ आते हैं। इनमें एक छोटा सा रीसेट बटन दिया जाता है, जिसे क्लिक करके नया पासवर्ड रीसेट कर लॉक कोड चेंज कर सकती हैं।

suitcase lock set process

इसे भी पढ़ें- ट्रॉली बैग के पहिए से आ रही है आवाज, इन हैक्स की मदद से करें फटाफट सही

सूटकेस का पासवर्ड रीसेट करने के बाद नया कोड बनाने का प्रोसेस

सूटकेस का TSA लॉक या नॉर्मल नंबर लॉक रीसेट करना काफी आसान होता है। ज्यादातर सूटकेस में एक ही जैसी तकनीक का इस्तेमाल होता है। नया कोड बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

सबसे पहले अपने सूटकेस के व्हील्स को उस कोड पर लाएं जो अभी का पासवर्ड है। अगर सूटकेस बिल्कुल नया है, तो इसका डिफॉल्ट कोड 0-0-0 होगा।

रीसेट करने का तरीका

  • सूटकेस के लॉक पर एक बहुत छोटा, अंदर धंसा हुआ बटन होता है। एक पेन, पेपरक्लिप या सिम इजेक्टर टूल लें।
  • उस छोटे रीसेट बटन को तब तक अंदर की तरफ दबाएं जब तक आपको क्लिक की आवाज न सुनाई दे।
  • अब व्हील्स को घुमाकर अपना नया 3-डिजिट का पासवर्ड सेट करें।
  • नया कोड सेट करने के बाद, सूटकेस के मुख्य बड़े बटन को दबाएं। ऐसा करते ही छोटा रीसेट बटन वापस बाहर आ जाएगा और क्लिक की आवाज आएगी।

suitcase lock reset process

स्लाइडर/ओपनर बटन वाला लॉक

  • कुछ सूटकेस में अलग से रीसेट बटन नहीं होता, बल्कि मुख्य बटन से ही काम होता है।
  • चैन खोलने वाले स्लाइडर को खोलने वाली दिशा में दबाकर रखें।
  • इसे छोड़ना नहीं है, दबाकर रखते हुए ही दूसरे हाथ से व्हील्स को घुमाएं और अपना नया पासवर्ड सेट करें।
  • नया कोड सेट होने के बाद मुख्य बटन को छोड़ दें।

trolly bag safety tips

लॉक को चेक करें

  • नया पासवर्ड सेट करने के बाद सूटकेस की चैन फंसाने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें।
  • व्हील्स को अपने नए कोड पर रखें और देखें कि लॉक खुल रहा है या नहीं।
  • फिर नंबरों को थोड़ा बदल दें और देखें कि लॉक सही से बंद हो रहा है या नहीं।
  • नया पासवर्ड सेट करने के बाद उसे अपने फोन के नोट्स में लिख लें या उसकी फोटो खींच लें।

इसे भी पढ़ें- अरे बहन! सूट-साड़ी लेकर ट्रिप पर जा रही हैं? ये पैकिंग हैक्स आएंगे बेहद काम

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।