परिवार के साथ किसी धार्मिक ट्रिप पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो IRCTC के इन टूर पैकेज से बनाएं प्लान

परिवार के साथ किसी धार्मिक ट्रिप पर जाने से घर में माहौल अच्छा रहता है और भगवान का आर्शीवाद आप पर बना रहता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा से परिवार के सदस्यों को शांति का अहसास होता है। धार्मिक यात्राएं पर परिवार को अपने बच्चों को लेकर जाना चाहिए। क्योंकि इससे बच्चों को मन और दिमाग शांत रहता है। इससे उन्हें संस्कृति और पौराणिक कथाओं और इतिहास के बारे में जानकारी होती है। उनका भगवान पर भरोसा बना रहता है और वह प्रति दिन उनकी पूजा करने लगते हैं।
रामेश्वरम टूर पैकेज
- यह 1 दिन का टूर पैकेज है।
- इसकी शुरुआत मदुरई से 12 अगस्त से हो रही है।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6200 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 4150 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 1550 रुपये है।
- ध्यान रखें पैकेज में खाने और होटल की सुविधा नहीं मिलने वाली है, क्योंकि पैकेज केवल एक दिन का है।
इसे भी पढ़ें- साईं बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इन पैकेज से यात्रा करने पर मिलेंगी सभी सुविधाएं
जम्मू/कटरा टूर पैकेज

- यह 3 रात और 4 दिनों का टूर पैकेज है।
- इसकी शुरुआत दिल्ली से 11 अगस्त से हो रही है।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7855 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6795 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6160 रुपये है।
- पैकेज में खाने और होटल की सुविधा मिलेगी।
- आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दूधसागर वॉटरफॉल से जुड़े इन अमेजिंग फैक्ट्स को जान लें आप भी
चेन्नई/कन्याकुमारी/मदुरई टूर पैकेज

- यह 6 रात और 7 दिनों का टूर पैकेज है।
- इसकी शुरुआत दिल्ली से 28 अगस्त से हो रही है।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 54,640 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52,700 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 41,880 रुपये है।
- पैकेज में खाने और होटल की सुविधा मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।