Jodhpur Travel: जोधपुर के पास में स्थित हैं ये शानदार और खूबसूरत जगहें, क्या आप एक्सप्लोर करना चाहेंगे?

Best Places Near Jodhpur Within 150 Km: देश के पश्चिमी भाग में स्थित राजस्थान एक खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन केंद्र माना जाता है। इसलिए इस राज्य में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
राजस्थान में घूमने की बात बात होती है, तो जोधपुर का नाम जरूर लिया जाता है। जोधपुर को कई लोग ब्लू सिटी के नाम से भी जानते हैं। यहां स्थित फोर्ट्स, झील और मंदिरों को देखने के लिए हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
यह सच है कि राजस्थान का जोधपुर एक खूबसूरत शहर है और यहां घूमने के लिए कई शानदार ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, पर इस शहर के आसपास में भी कई चर्चित जगहें मौजूद हैं, जिन्हें शायद ही किसी ने एक्सप्लोर किया होगा।
इस आर्टिकल में हम आपको जोधपुर से करीब 150 किमी के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं।
ओसियां सैंड देचू (Osian sand dunes)

जोधपुर के आसपास में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले ओसियां सैंड देचू ही पहुंचते हैं। ओसिया सैंड देचू के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे, इसलिए इसे राजस्थान का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
ओसिया सैंड देचू थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है। यह खूबसूरत जगह थार रिज़ॉर्ट और कैंप के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई पर्यटक सिर्फ डेजर्ट या ऊंट सफारी के अलावा कैम्पिंग के लिए पहुंचते हैं। इस शहर में कई प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। यहां राजस्थानी संस्कृति का जीवंत उदाहरण मिलता है।
- दूरी-जोधपुर से ओसियां सैंड देचू की दूरी करीब 72 किमी है।
- कैसे पहुंचें-पर्सनल गाड़ी के अलावा टैक्सी या कैब भाड़े पर लेकर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Udaipur Travel: उदयपुर के पास में स्थित हैं ये शानदार जगहें, क्या आपने एक्सप्लोर किया क्या?
पाली (Pali, Rajasthan)

पाली, राजस्थान का एक प्रमुख और ऐतिहासिक शहर है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में यह पालीवाल ब्राह्मणों का निवास स्थान हुआ करता था, लेकिन मुगलों के कत्लेआम के चलते सभी ब्राह्मण शहर छोड़कर भाग गए।
पाली, पर्यटन दृष्टि से काफी प्रमुख शहर माना जाता है। यहां स्थित बांगड़ म्यूजियम, नवलखा जैन मंदिर और लोडिया तालाब जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा, पाली में राजस्थानी संस्कृति का जीवंत नजारा देखा जा सकता है।
- दूरी-जोधपुर से पाली की दूरी करीब 62 किमी है।
- कैसे पहुंचें-जोधपुर से पर्सनल गाड़ी के अलावा टैक्सी भाड़े पर लेकर पहुंच सकते हैं।
खिमसर (Khimsar, Rajasthan)

राजस्थान के नागौर जिले में स्थित खिमसर एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। इस शहर को कई लोग खींवसर के नाम से भी जानते हैं। खिमसर को राजस्थान का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। खिमसर जोधपुर और बिकानेर के बीच में पड़ता है।
खिमसर, रेगिस्तान के बीच में स्थित एक खूबसूरत गांव भी है। रेगिस्तान के बीच में स्थित होने के चलते इसे राजस्थान का 'सैंड ड्यून्स विलेज' भी कहा जाता है। इस गांव और शांत वातावरण और रेगिस्तान सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। यहां एक झील स्थित है, जो रेगिस्तान के बीच में है। यह झील को सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं।
- दूरी-जोधपुर से खिमसर की दूरी करीब 100 किमी है।
- कैसे पहुंचें-पर्सनल गाड़ी के अलावा टैक्सी या कैब भाड़े पर लेकर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Weekend Trip: दिल्ली से 5-6 घंटे की दूरी पर हैं ये शानदार और खूबसूरत जगहें, वीकेंड में अपनों के साथ पहुंच जाएं
गोरम घाट (Goram Ghat)

अगर आप जोधपुर ट्रिप में शिमला और नैनीताल का मजा लेने चाहते हैं, तो फिर आपको गोरम घाट पहुंच जाना चाहिए। राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित गोरम घाट को राजस्थान का दार्जिलिंग से लेकर कश्मीर और शिमला भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे मेवाड़ का कश्मीर भी कहा जाता है।
हरे भरे और बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पहाड़ों के बीच से गुजरती ट्रेन इस घाट की खूबसूरती के चार चांद लगाती है। मानसून से लेकर सर्दी में इस घाट की खूबसूरती चरम पर होती है। गोरम घाट को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यह घाट एडवेंचर प्रेमियों के बीच भी खूब लोकप्रिय है।
- दूरी-जोधपुर से गोरम घाट की दूरी करीब 127 किमी है।
- कैसे पहुंचें-जोधपुर से पर्सनल गाड़ी के अलावा टैक्सी या कैब भाड़े पर लेकर पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@khimsarhotels,osian_the_desert
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।