Famous Waterfalls: कर्नाटक के इन वॉटरफॉल को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर आपका घूमना है बेकार

Famous Waterfalls In Karnataka: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक देश के टॉप 5 पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। यह राज्य खूबसूरत परिदृश्य से लेकर समुद्र तट, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का गुलदस्ता माना जाता है।
कर्नाटक में स्थित कूर्ग, हम्पी, बेंगलुरु, मैसूर और बांदीपुर जैसी चर्चित और खूबसूरत जगहों के लिए पूरे विश्व में लोकप्रिय राज्य माना जाता है। इसलिए इस राज्य में हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कर्नाटक की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम यहां स्थित वॉटरफॉल भी करते हैं। कुछ वॉटरफॉल को देखने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक के कुछ टॉप वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं।
जोग वॉटरफॉल (Jog Waterfalls)

कर्नाटक में स्थित सबसे खूबसूरत और टॉप वॉटरफॉल का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले जोग वॉटरफॉल का ही नाम लेते हैं। यह वॉटरफॉल शरवती नदी पर बना हुआ। जोग वॉटरफॉल भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल माना जाता है।
जोग वॉटरफॉल में जब 253 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास के लुभावने दृश्यों को देखकर दिल खुशी से झूम उठता है। यह वॉटरफॉल पूरे दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्र में से एक माना जाता है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है। वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
हेब्बे वॉटरफॉल (Hebbe Waterfalls)

जोग वॉटरफॉल के बाद कर्नाटक के सबसे खूबसूरत झरने का जिक्र होता है, तो हेब्बे वॉटरफॉल का ही नाम लिया जाता है। यह वॉटरफॉल कर्नाटक के चिकमगलूर जिले में मौजूद है, जहां हर समय पर्यटकों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
हेब्बे वॉटरफॉल की ऊंचाई 168 मीटर है, जो राज्य का दूसरा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल माना जाता है। यह झरना एक कॉफी एस्टेट के अंदर है, जहां पैदल आसानी से पहुंचा जा सकता है। पैदल यात्रा में एक साथ कई लुभावने दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। वॉटरफॉल के आसपास की खूबसूरती को कैमरे में भी कैद कर सकते हैं।
मागोड वॉटरफॉल (Magod Waterfalls)
मागोड वॉटरफॉल को कर्नाटक का तीसरा सबसे खूबसूरत और ऊंचा वॉटरफॉल माना जाता है। यह वॉटरफॉल कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले में बेडती नदी पर मौजूद है, जहां घूमना हर पर्यटक का सपना होता है।
मागोड वॉटरफॉल में करीब 150 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का वृहंगम दृश्य देखते ही बनता है। यह कर्नाटक का एक ऐसा वॉटरफॉल भी है, जहां दो गिरावट है, जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। मागोड वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। वॉटरफॉल के आसपास ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
दब्बे वॉटरफॉल (Dabbe Waterfalls)

दब्बे वॉटरफॉल कर्नाटक के शिवमोगा जिले में स्थित है। दब्बे वॉटरफॉल करीब 110 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाला एक शांत और सुंदर झरना माना जाता है। इस वॉटरफॉल को कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
दब्बे वॉटरफॉल में जब 110 मीटर की ऊंचाई पानी चट्टानों पर गिरता है, तो आसपास के लुभावने दृश्य देखते ही बनते हैं। दब्बे वॉटरफॉल के आसपास का परिदृश्य भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़ें: Places Based On Personality: पर्सनैलिटी के अनुसार देश की इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, खुशी से झूम उठेंगे
इन वॉटरफॉल को भी एक्सप्लोर करें
कर्नाटक में अन्य ऐसे कई खूबसूरत और चर्चित वॉटरफॉल मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- शिवानासमुद्र वॉटरफॉल, इरुप्पु वॉटरफॉल, गोकक वॉटरफॉल और सातोड्डी वॉटरफॉल को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@sarang_dhere,giridhargd14/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।