Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:53 PM IST

भारत के इन किलों का औरंगजेब से है खास कनेक्शन, क्या आप गए हैं यहां

औरंगजेब शाहजहां और मुमताज का तीसरा बेटा था। इसलिए आगरा के ताजमहल का कनेक्शन भी आप औरंगजेब से जोड़कर देख सकते हैं।
Updated:- 2025-04-02, 14:22 IST
top places and forts connected to aurangzeb in india

मुहिउद्दीन मुहम्मद के नाम से जाना जाने वाला मुगल शासक, जिसे लोग औरंगजेब के नाम से भी बुलाते हैं। उनका शासन 1658 से लेकर 1707 तक चला था। इस दौरान उन्होंने कई किलों का निर्माण करवाने के साथ-साथ कई किलों को तुड़वाया भी था। देश में कई ऐसे किले हैं, जिनका कनेक्शन औरंगजेब से जुड़ा हुआ है। इन लोकेशन की जब भी बात होती है, तो एक बार उनका नाम जरूर लिया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप शहर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं।

सलीमगढ़ किला

top places and forts connected to aurangzeb in indias

माना जाता है कि इस किले में औरंगजेब ने अपनी ही बेटी को 20 सालों तक कैद रखा था। यह किला दिल्ली में यमुना नदी के किनारे, लाल किले के पास स्थित है। कहा जाता है कि औरंगजेब की बेटी जेब-उन-निसा का दिल अच्छा था। वह गरीबों की मदद करती थी और बेहद दयालु थीं। उन्हें लिखने-पढ़ने के साथ-साथ कविता-शायरी जैसी चीजों में इंटरेस्ट था। लेकिन औरंगजेब को अपनी बेटी की यही अच्छी आदतें पसंद नहीं आती थी। यह भारत की फेमस ऐतिहासिक जगहों में से एक है।

  • समय- किला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
  • कैसे पहुंचे- आप चांदनी चौक या लाल किला मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रयागराज किला घाट के आस-पास घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, आप भी जाएं

शीश महल, शालीमार बाग

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि औरंगजेब की ताजपोशी लालकिले में नहीं, बल्कि शीश महल में हुई थी। उत्कृष्ट कारीगरी और बेहतरीन दीवारें होने के साथ ही इस महल की बनावट बेहद खूबसूरत है। यह महल शालीमार बाग के केंद्र में बनाया गया है। बाग के बीच में शुरू होने की वजह से यहां से नजारा बेहद सुंदर लगता है। वैसे तो शीश महल एक मंजिला ही है, लेकिन दिखने में बेहद सुंदर है।

  • कैसे पहुंचे- आप जहांगीरपुरी या शालीमार बाग से ऑटो लेकर यहां पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत के इन ऐतिहासिक किलों की खूबसूरती से नजर नहीं हटा पाएंगे आप, विदेशी पर्यटक भी आते हैं देखने नजारा

बुरहान गढ़ किला

top places and forts connected to aurangzeb in indiaि

इस समय औरंगजेब का बुरहानगढ़ किला भी चर्चा में है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोग यहां सोने के सिक्के ढूंढ रहे हैं। माना जाता है कि यह जगह औरंगजेब की तिजोरी थी, क्योंकि वह यहां पर लूटा हुआ खजाना रखता था। छावा फिल्म में भी यहां के सोने के खजाने का जिक्र किया गया है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन, अगर आप मध्य प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो असीरगढ़ किला देखने जा सकते हैं। यह जगह आपको आकर्षक लगेगी। यह भारत के सुंदर किलों में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।