
Top historical places in north east: भारत के अन्य हिस्सों की तरह नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का वो हिस्सा है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया की हसीन वादियों में मौजूद अद्भुत और खूबसूरत घाटियां, मनमोहक झील-झरने, हसीन तालाब और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं।
देश का यह हिस्सा जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह एक से एक प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों के लिए भी फेमस है। इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मौजूद कुछ प्रमुख ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में स्थित सबसे प्रमुख और चर्चित ऐतिहासिक जगह का जिक्र होता है, तो सबसे पहले उज्जयंत महल का नाम जरूर शामिल रहता है। यह भव्य महल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मौजूद है।
उज्जयंत महल त्रिपुरा के साथ-साथ पूरे नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लिए एक मुख्य शाही स्मारक है, जिसे मुगल-यूरोपीय शैली में बनवाया गया है। कहा जाता है कि कुछ साल पहले उज्जयंत महल को त्रिपुरा विधानसभा के लिए बैठक स्थल के रूप में उपयोग जाता था, लेकिन अब इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। महल के आसपास स्थित हरियाली सैलानियों को और भी अधिक खास बनाती है।
इसे भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान है तो इन जरूरी ट्रैवल टिप्स को फॉलो करें, सफर यादगार होगा

कंगला फोर्ट जिसे कई लोग कंगला महल के नाम से भी जानते हैं। कंगला फोर्ट मणिपुर की राजधानी इंफाल में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक फोर्ट है। इस फोर्ट को मणिपुर की महानता का प्रतीक भी माना जाता है।
कंगला फोर्ट का निर्माण 1632 ई. में किया गया था। कहा जाता है कि यह फोर्ट तत्कालीन समय में मणिपुर के मेइतेइ राजाओं का निवास हुआ करता था। कंगला फोर्ट की खासियत है कि एंट्री गेट पर दो शेर की मूर्तियां बनाई गई हैं, जिसे देखते ही फोर्ट को अंदर से देखने की उत्सुकता जाग जाती है। फोर्ट के अंदर म्यूजियम भी मौजूद है। (मणिपुर में घूमने की बेस्ट जगहें)

शिवसागर नॉर्थ ईस्ट इंडिया के असम में मौजूद है। इस शहर को पहले रंगपुर नाम से भी जाना जाता था। कहा जाता है कि शिवसागर करीब 600 वर्षों तक अहोम साम्राज्य की राजधानी थी।
असम का शिवसागर एक नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक स्थलों से भरा हुआ है। यहां ऐसे कई फोर्ट और महल मौजूद है, जिनका निर्माण अहोम राजवंश द्वारा किया गया था। जैसे-रंग घर, एक रंगभूमि, और तलातल घर का निर्माण अहोम राजवंश द्वारा किया गया था। इसलिए शिवसागर को असम के मध्ययुगीन इतिहास और विरासत को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल माना जाता है। (असम में घूमने की बेस्ट जगहें)

नीरमहल त्रिपुरा के साथ-साथ पूरे नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक जगह है। इस ऐतिहासिक महल को कई लोग जल महल के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि यह पानी के अंदर बना हुआ है।
कहा जाता है कि नीरमहल त्रिपुरा साम्राज्य का एक पूर्व शाही महल था। इस महल को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर ने 1930 में बनवाया था। माना जाता है कि जल महल के निर्माण में 8 साल का वक्त लगा था। इस महल को हिंदू और मुस्लिम शैलियों का बेहतरीन समावेश माना जाता है। अनूठा जल महल होने के चलते यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह वैली, आप भी पहुंचें

नॉर्थ ईस्ट इंडिया की हसीन वादियों में अन्य ऐसी कई विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग मठ, मेघालय में स्थित मौसमाई गुफा, त्रिपुरा में स्थित उनाकोटी रॉक कार्विंग्स, मेघालय में स्थित नार्टियांग मोनोलिथ, लगालैंड में स्थित कछारी खंडहर और मिजोरम में स्थित सिबुता लंग जैसी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta, @thefloatingpebbles, khan_shakil
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।