Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

सर्राफा ही नहीं, इंदौर की ये 3 फूड स्ट्रीट्स भी हैं नाइट आउट के लिए परफेक्ट

इंदौर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार जायके के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐसे में 'सर्राफा बाजार' के अलावा भी शहर में आपको कई बेहतरीन फूड स्ट्रीट्स मिल जाएंगे, जो बहुत फेमस है।
Updated:- 2026-07-30, 21:46 IST
image

भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां का लाजवाब जायका भी पूरे देश में बेहद मशहूर है। बात चाहे पोहा-जलेबी की हो या फिर पारंपरिक दाल-बाफले की, इंदौर की हर डिश का स्वाद अनोखा होता है।

अगर आप किसी काम से इंदौर जा रही हैं या इंदौर के आस-पास की रहने वाली हैं, तो आपने वहां का प्रसिद्ध 'सर्राफा बाजार ' तो एक्सप्लोर किया ही होगा, लेकिन आज हम आपको इंदौर के कुछ ऐसे फूड स्ट्रीट्स के बारे में बताएंगे, जो सर्राफा बाजार की तरह ही अपने नाइट लाइफ और टेस्ट के लिए काफी मशहूर हैं। 

1. 56 दुकान (छप्पन दुकान, पलासिया)

इंदौर में अगर रात के वक्त आपको कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग हो रही है और आप किसी बेहतरीन फूड स्ट्रीट की तलाश में हैं, तो सर्राफा के अलावा आपके लिए '56 दुकान' सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको इंदौरी पोहा-जलेबी से लेकर मशहूर 'जॉनी हॉट डॉग' तक खाने की ढेर सारी वैरायटी मिलेगी। इस जगह पर कुल 56 दुकानें मौजूद हैं, जो अपनी अलग-अलग स्पेशल डिशेज के लिए प्रसिद्ध हैं। '56 दुकान' इंदौर के पलासिया क्षेत्र में स्थित है और यह बाजार भी रात 12 से 1 बजे तक खुला रहता है।  

1 - 2026-07-30T203852.322

यह भी पढ़ें- इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप, यात्रा से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

2. स्कीम नंबर 140 (पिपलियाना-बिचौली मर्दाना रोड)

इसके अलावा स्कीम नंबर 140 की फूड स्ट्रीट भी पूरे इंदौर में काफी ट्रेंड में है। सर्राफा बाजार और '56 दुकान' की तरह ही स्कीम नंबर 140 पर भी आपको युवाओं और स्ट्रीट फूड लवर्स की काफी भीड़ देखने को मिलेगी। यहां एक से बढ़कर एक कैफे, डेजर्ट पार्लर्स और फूड ट्रक्स की बढ़िया वैरायटी मिलती है। पिपलियाना-बिचौली मर्दाना रोड पर स्थित यह इलाका पूरे इंदौर में एक बड़े 'फूड हब' के रूप में जाना जाता है। यहां भी आप आराम से रात के 12 से 1 बजे तक घूम सकती हैं और लेट नाइट फूड का मजा ले सकती हैं।

3. विजयनगर फूड जोन (विजयनगर)

तीसरा और इंदौर का सबसे एक्टिव फूड एरिया माना जाने वाला 'विजयनगर फूड जोन' अपने ट्रेंडी कैफे और रेस्टोरेंट्स के लिए जाना जाता है। यहां आपको कई बेहतरीन स्ट्रीट फूड आउटलेट्स भी दिख जाएंगे, जहां आप पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, रोल्स और मोमोज जैसी कई चीजें खा सकती हैं। यहां आपको इंदौरी मसालों के ट्विस्ट के साथ एक से बढ़कर एक डिश खाने को मिलेगी। विजयनगर का यह फूड जोन भी देर रात 12 से 1 बजे तक गुलजार रहता है।  

2 - 2026-07-30T203848.995

ऐसे पहुंचे इंदौर

इंदौर जाने के लिए आप अपने घर से किसी भी नजदीकी रेलवे स्टेशन से इंदौर जंक्शन का टिकट बुक कर सकती हैं। इंदौर जंक्शन पहुंचने के बाद आपको स्टेशन पर ही रिक्शा या कैब मिल जाएगी। इसके अलावा आप नजदीकी एयरपोर्ट से देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट, इंदौर तक की फ्लाइट भी बुक कर इंदौर पहुंच सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Cheapest Lehenga Market: लहंगे के लिए नहीं खर्च करने होंगे हजारों रुपए, इस बाजार में मिलेगी कम कीमत में एक से एक डिजाइन

अगर आप भी इंदौर में हैं और सर्राफा बाजार से अलग कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो इन 3 फूड स्ट्रीट्स मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।