Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

Chandigarh से पार्टनर के साथ 3 दिनों का ट्रिप प्लान करने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

3 दिनों का छोटा ट्रिप प्लान कर रहे लोग पहले यह डिसाइन कर लें कि उन्हे किस तरह की जगहों पर इस बार घूमने जाना है। पहाड़ी जगहें या ऐतिहासिक जगहों जैसी कई लोकेशन में से आपको किसी एक का चयन करना होगा।
Updated:- 2025-01-20, 18:24 IST
places near chandigarh for 3 days trip plan under 15000 budget

कई कपल्स 3 महीने में या 6 महीने में एक बार छोटा ट्रिप प्लान करते हैं। इसमें उनका ज्यादा खर्चा भी नहीं आता और यह शहर से ज्यादा दूर भी नहीं होता है। अगर आप हर कुछ महीनों में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो साथ मिलकर ऐसी जगह चुनें जो आप दोनों को पसंद हो, जैसे पहाड़, समुद्र तट, ऐतिहासिक स्थल या जंगल। आप हर ट्रिप में किसी अलग लोकेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ट्रिप में आप एडवेंचर स्पोर्ट्स या ट्रेकिंग जैसी चीजें भी कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो चंडीगढ़ से ज्यादा दूर नहीं है। आप अपनी पसंद के अनुसार लोकेशन का चयन कर सकते हैं।

इन ऐतिहासिक जगहों पर जाएं

places near chandigarh for 3 days trip plan under 15000 budget2

देश में कई ऐसी ऐतिहासिक जगहें, जहां आप कम बजट में घूमकर आ सकते हैं। 3 दिनों के ट्रिप के लिए ये लोकेशन अच्छे भी हैं। जैसे आप राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, पुष्कर, अजमेर या जोधपुर जैसी जगहों पर जा सकते हैं। अगर आप राजस्थान घूम चुके हैं, तो आगरा या मथुरा-वृंदावन भी जा सकते हैं। इन सभी जगहों पर आपको घूमने के लिए अच्छे लोकेशन बहुत सारे मिलेंगे। इसलिए आप इनमें से कोई भी एक लोकेशन का चयन कर सकते हैं। 3 दिनों में आसानी से आप किसी भी एक लोकेशन की सभी अच्छी जगहों को एक्सप्लोर कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें -चंडीगढ़ से गोवा का ये टूर पैकेज आपको आएगा पसंद, जानें बजट से लेकर सब कुछ

पहाड़ी जगहों पर जाना चाहते हैं?

places near chandigarh for 3 days trip plan under 15000 budget1

अगर आप चंडीगढ़ से 3 दिनों के ट्रिप के लिए पहाड़ी जगहों पर जाना चाहते हैं, तो हिमाचल या उत्तराखंड के हिल स्टेशन में से लोकेशन चुन सकते हैं। आपको ऐसे लोकेशन का चयन करना है, जो ज्यादा ऊंचाई पर न हो। क्योंकि, इससे आपका ज्यादा से ज्यादा समय ट्रैवल में निकल जाएगा। अगर आप कम ऊंचाई वाली जगहों पर जाते हैं, तो आप अपनी समय घूमने में ज्यादा बिताएंगे। आप मसूरी, शिमला, नैनीताल, लैंड्सडाउन, कसौली, सोलन और चैल जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यह सुंदर हिल स्टेशन वाली जगहे हैं।

इसे भी पढ़ें- रविवार को घूमने के लिए अच्छी हैं चंडीगढ़ की ये 3 जगहें, बच्चों को भी आयेगा मजा

समुद्र किनारे बिताना है समय?

places near chandigarh for 3 days trip plan under 15000 budget4

रोमांटिक ट्रिप के लिए समुद्र किनारे बैठना भी अच्छा होता है। लहरों के की आवाज़, ठंडी हवा और सूरज की रोशनी का अनूठा संगम ट्रिप को और भी ज्यादा मजेदार बन देगा। रोमांटिक वॉक, समुद्र तट पर डिनर और फोटो क्लिक करना आपके लिए रोमांटिक अहसास होगा। चंडीगढ़ से समुद्र किनारे वाली जगहों पर जाना आपके लिए लंबे ट्रिप की तरह होगा, क्योंकि आपका 2 दिन यात्रा में ही चला जाएगा। इसलिए इस सफर के लिए फ्लाइट से सफर करना बेस्ट है। अगर आप फ्लाइट से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आप मुंबई, गोवा, पुडुचेरी या गुजरात के बीच पर जा सकते हैं। बेस्ट बीच लोकेशन के लिए आप इनमें से किसी भी जगह पर जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।