Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:11 AM IST

ठंड में पालतू जानवर के साथ करना है ट्रैवल तो इन टिप्स को करें फॉलो

क्या आप भी इस ठंड पालतू जानवर के साथ ट्रैवल करने वाली हैं तो इन बातों का रखें ख्याल।
Updated:- 2022-12-09, 13:22 IST
Can I fly with my dog in the winter

अगर आप भी ठंड के दिनों में अपने पालतू जानवर के साथ ट्रैवल करने का सोच रही हैं। कई बार हमें समझ नहीं आता कि हम अपने पालतू जानवर को कहा छोड़कर जाएं। ऐसे में कई बार हम अपने PET को अपने साथ ले जाते हैं। PETके साथ ट्रैवल करने से पहले आपको कुछ चीजों की जानकारी होनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने PETके साथ आसानी से ट्रैवल कर सकती हैं।

होटल वाले से करें बात

कई होटल में PETबिल्कुल भी अलाउड नहीं होता है। ऐसे में आपको बुकिंग करने से पहले होटल वालों से बात कर लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप होटल पहुंचती हैं तो आपको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PETका कपड़ा कैरी करें

tips to travel with pets in winter

कई जानवर ऐसे होते है जिन्हें ठंड से दिक्कत नहीं होती हैं। वहीं कुछ की बात करें तो कुछ जानवरों को ठंड से काफी ज्यादा दिक्कत होती हैं। ऐसे में आपको अपने पेट के अनुशार उसका प्रॉपर तरीके से कपड़ा कैरी करना चाहिए।

इसे जरुर पढ़ें: पालतू जानवर भी सिखा सकता है आपको बहुत कुछ

पेट फूड

पेट फूड आपको आपके साथ कैरी करना होगा। कई बार हम जल्दबाजी में पेट फूड कैरी करना भूल जाते हैं। ऐसा बिलकुल भी ना करें। आपको पेट को भी ठंड के दिनों में ठंडा पानी में नहीं बल्कि गर्म या नॉर्मल पानी में ही खाना देना चाहिए। ऐसे में आपका पेट बीमार नहीं होगा।

इसे जरुर पढ़ें: पहली बार पाल रहे हैं Pet तो इन बातों का रखें ध्यान

पेट वैक्सीनेशन

बता दे कि कई होटल वाले पेट का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देने के बाद ही पेट को होटल में अलाउज करते हैं। ऐसे में आप भी अपने पेट का वैक्सीनेशन ट्रिप पर जाने से पहले करवा लें। साथ ही आप उनका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट फोन में डाउनलोड भी कर सकती हैं। ऐसे में होटल वाले आपके पेट का खास ख्याल रखेंगें।

दवाइयां

आपको अपने पेट के लिए दवाइयां भी खरीद लेना चाहिए। बता दे कि कई बार ठंड के कारण भी हमारा पेट बीमार हो जाता है। इन चीजों को लेने के बाद आप आसानी से अपने पेट के साथ ट्रैवलिंग कर सकती हैं। इन चीजों के होने के बाद आपको किसी भी चीजों की दिक्कत नहीं होगी।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।