Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

इन क्लीनिंग हैक्स की मदद से मिनटों में साफ करें फ्रिज की वेजिटेबल बास्केट

फ्रिज में रखें वेजिटेबल बास्केट की सफाई करने के लिए आप चाहे तो कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं।   
Updated:- 2024-03-21, 09:12 IST
how to clean fridge vegetable storage box

फ्रिज का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। फ्रिज का साफ- सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। कई बार हम केवल फ्रिज को बाहर से साफ करते हैं। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको फ्रिज की सफाई अंदर से सही तरीके से करना चाहिए। फ्रीज में रखा वेजिटेबल बास्केट की सफाई आपको कुछ आसान हैक्स की मदद से करना चाहिए। 

फ्रिज को खाली करें

सबसे पहले आपको फ्रिज को खाली करना होगा। फ्रिज का सारा सामान निकाल लें। इससे पहले ही आपको फ्रिज का प्लग स्विच बोर्ड निकाल देना होगा। फिर के दरवाजे पर बना स्टैन में जो भी आपने रखा है उसे भी खाली कर लें। 

वेजिटेबल बास्केट जरूर करें साफ

    best branded refrigerators in india

सबसे ज्यादा गंदा होता है वेजिटेबल बास्केट। वेजिटेबल बास्केट में हम एक साथ कई सारी सब्जियां और फल रख देते हैं। ऐसे में सब्जियों का पानी भी वेजिटेबल बास्केट में ही रह जाता है। ऐसे में यह नीचे की सब्जियों को खराब करने लगता है। इसकी सफाई आपको सप्ताह में 2 बार जरूर करनी चाहिए। 

  • सबसे पहले वेजिटेबल बास्केट को खाली करें
  • इसके बाद आपको वेजिटेबल बास्केट को गुनगुने पानी से धोना होगा।
  • फिर आपको कुछ बूंद लिक्विड डिटर्जेंट डालना होगा। 
  • इसके बाद एक ब्रश की मदद से पूरे वेजिटेबल बास्केट की सफाई करें। 
  • इसके बाद नार्मल पानी की मदद से वेजिटेबल बास्केट को धोएं।
  • फिर कार्टन के कपड़े से अच्छे से वेजिटेबल बास्केट की सुखाएं।
  • सूख जाने के बाद आपको इसमें पेपर बिछा देना है।
  • इसके बाद आप इसमें सब्जी रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई कुलिंग वाले रेफ्रिजरेटर करेंगे खाने की चौकीदारी, फूड टेस्ट और हाइजीन की भी होगी रखवाली

इन बातों का रखें ध्यान 

ध्यान रखें कि वेजिटेबल बास्केट में भाड़ी सब्जी कौ नीचे रखें। वही पत्तेदार सब्जियों को ऊपर रखना होता है। ऐसे में पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब नहीं होती हैं। वेजिटेबल बास्केट में आपको फल नहीं रखना चाहिए। फल और सब्जियों को अलग- अलग रखती हैं तभी यह सही रहेगें। वरना सब्जियों के कारण फल भी खराब हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।