फेस्टिवल सेल में फ्रिज खरीदने का है प्लान तो जरूर ध्यान रखें ये 4 बातें

त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू हो चुकी है महिलाओं की शॉपिंग। वैसे त्योहारी सीजन में बाजार में बहुत अच्छी सेल आती हैं और ज्यादातर लोग इसी मौसम में अपने घर पर समान लाते हैं। ज्यादातर लोग इस सीजन में किचन एप्लाइंसेस की खरीदारी करते हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन की सेल में फ्रिज खरीदने जा रही हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
फ्रिज की क्षमता
फ्रिज खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपके परिवार में कितने सदस्य हैं और हर सदस्य की फ्रिज से जुड़ी क्या जरूरते हैं। इसके अलावा फ्रिज की स्टार रेटिंग पर भी जरूर गौर अपनाएं। स्टार रेटिंग का मतलब है कि आपका फ्रिज कितनी इलेक्ट्रिसिटी को कंज्यूम करेगा। फ्रिज खरीदते वक्त उस पर लगे नीले और हरे रंग का ब्यूरो ऑफ इफिशियंसी का लोगो जरूर देखें। यह लोगो आपको ईईआर रेटिंग बताता है। भारत में बिजली का बिल लोगों के लिए बहुत मायने रखता है और हर कोई चाहता है कि बिल कम आए। फ्रिज एक ऐसी मशीन है जो साल भर चलती हैं और उसे कभी बंद नहीं किया जाता है। ऐसे में फ्रिज सबसे ज्यादा बिजली कंज्यूम करता है। इसलिए जब्भी फ्रिज ले यह जान लें कि आपका फ्रिज कितनी यूनिट बिजली लेगा।
Read More: अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्यान
कंप्रेसर
फ्रिज सामान को ठंडा रखता है और यह काम फ्रिज में लगा कंप्रेसर करता है। यह दो तरह के होते हैं। साधारण और डिजिटल। साधारण कंप्रेसर एक ही गति से काम करता है। साधारण कंप्रेसर वाले फ्रिज को कम ठंडा करते हैं वहीं अगर आप डिजिटल कंप्रेसर वाला फ्रिज खरीद रही हैं तो आप जरूरत के हिसाब से इसे कंट्रोल भी कर सकती हैं। अगर आप छोटा फ्रिज खरीद रही हैं तो उसमें साधारण कंप्रेसर बिलकुल ठीक काम करता है मगर आप बड़ा फ्रिज खरीद रही हैं तो आपको डिजिटल कंप्रेसर को ही प्रिफरेंस देनी चाहिए।
फीचर्स
आधुनिकता के साथ फ्रिज में भी कई बदलाव आए हैं। अब फ्रिज कई फीचर्स वाले आने लगे हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रिज का चुनाव कर सकती हैं। फ्रिज में अब कूल पैड जैसे फीचर्स आने लगे हैं। यह एक जैल प्लेट होती है। लाइट के चले जाने पर भी यह आपके फ्रिज को ठंडा रखती है। इससे आपका फ्रिज लगभग 10 घंटे तक ठंडा रहता है। इसके अलावा फ्रिज में बदबू दूर करने, आइस क्यूब ट्रे और भी तमाम फीचर्स आते हैं। आप अपनी जरूरी के हिसाब से अलग-अलग फीचर वाले फ्रिज का चुनाव कर सकी हैं।
डी-फ्रॉस्ट
पहले ऐसे फ्रिज आते थे , जिनके ज्यादा ठंडे होने पर उनमें बर्फ जम जाती थी। इसके बाद उन्हें डी फ्रॉस्ट करना होता था। जब तक इन फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट नहीं किया जाता था तब तक फ्रिज बंद नहीं होता था। मगर अब फ्रिज में ऐसे फीचर आ गए हैं, जो अपने आप ही फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट कर देते हैं। अगर आप नया फ्रिज ले रही हैं तो ऑटोमेटिक डी-फ्रॉस्ट होने वाला फ्रिज ही लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।