Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:07 PM IST

वृंदावन के प्रेम मंदिर घूमने जा रही हैं? इन 3 नियमों का जरूर रखें ध्यान

लोगों को प्रेम मंदिर आना इसलिए पसंद है, क्योंकि यहां का वातावरण बहुत शांत और मन को सुकून देता है। मंदिर में आपको भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े सुंदर चित्र देखने को मिलेंगे।
Updated:- 2026-07-25, 19:15 IST
planning a trip to vrindavan prem mandir essential rules you must follow

वृंदावन का प्रेम मंदिर केवल आध्यात्मिक वातावरण ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यही कारण है कि देश-विदेश से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की खासिय इसकी वास्तुकला है। इसकी दीवारे और खंभों पर की गई बारीक नक्काशी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। आप भी यहां दर्शन के लिए आ रही हैं, तो आपको मंदिर से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में पता होना चाहिए। कई बार जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें जुर्माना भरना पड़ जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

प्रेम मंदिर में दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

वृंदावन का प्रेम मंदिर एक धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर की मर्यादा और नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी, तो मंदिर प्रबंधन के नियमों और स्थिति के अनुसार कार्रवाई और फाइन लिया जा सकता है।

1- मंदिर परिसर में गंदगी फैलाना

मंदिर दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में बैठकर आराम करते हैं। ऐसे में वह बोतल, पैकेट, प्लास्टिक या खाने की चीजों का कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं। कुछ लोग मंदिर की दीवारों या आसपास की जगह को गंदा कर देते हैं। ऐसे में अगर मंदिर कर्मचारी आपको ऐसा करते हुए देखते हैं, तो आपको 500 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

  • क्या करें? - कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालें। मंदिर में जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं, इसलिए आप मंदिर में सफाई का खास ध्यान रखें। मंदिर परिसर को साफ रखने में सहयोग करें।

Vrindavan temple rules

2- प्रतिबंधित सामान लेकर जाना

मंदिर में खाने-पीने की चीजें और नॉनवेज भोजन लेकर जाना सख्त मना है। कैमरा लेकर जाने के लिए भी आपको अनुमति लेनी पड़ती है। इसके लिए अलग से चार्ज लगता है। ऐसे में अगर आप इन चीजों को छिपाकर मंदिर में लेकर जाती हैं, तो इसके लिए भी आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। नियम तोड़ने पर सामान जमा करवाया जा सकता है या एंट्री भी रोकी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ऐप से कैसे बदलें अपना Boarding Station? पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे

  • क्या करें?- मंदिर में जाने से पहले जरूरी सामान ही अपने साथ रखें। आप अपने साथ फोन, पर्स और बोतल ले जा सकती हैं।

Prem Mandir visitor guidelines

3- रील बनाना पड़ सकता है भारी

सोशल मीडिया के इस जमाने में फोटो और वीडियो बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हालांकि, वह धार्मिक स्थलों की अहमियत नहीं समझते हैं और ऐसी जगहों पर भी डांस रील शूट करने लगते हैं। नियमों की अनदेखी करने पर आप पर कार्रवाई की जा सकती है, साथ ही आपको फाइन भी देना पड़ सकता है।

  • क्या करे?- केवल अनुमति वाली जगह पर ही फोटो और वीडियो बनाएं। नियमों का पालन करें और धार्मिक स्थलों पर डांस रील न बनाएं।

Prem Mandir photography policy

इन सभी चीजों के अलावा मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना भी आपको भारी पड़ सकता है। दीवारों पर लिखना, नक्काशी को छूकर नुकसान पहुंचाना या सजावट खराब करना भी इसमें शामिल है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई से वाराणसी मात्र 16 हजार में जाएं घूमने, IRCTC का यह पैकेज है खास

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific 

FAQ
वृंदावन प्रेम मंदिर कितने बजे तक खुला रहता है?
रात को 8:30 बजे तक खुला रहता है।
वृंदावन प्रेम मंदिर दोपहर में कब बंद होता है?
दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहता है।
वृंदावन प्रेम मंदिर के पास पार्किंग का प्राइस क्या है?
टू-व्हीलर के लिए 30 रुपये और कार के लिए 100 रुपये है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

वृंदावन के प्रेम मंदिर घूमने जा रही हैं? इन 3 नियमों का जरूर रखें ध्यान