herzindagi
tamil nadu linga bhairavi temple allow women to worship even menstruation

भारत का ऐसा मंदिर जहां महिलाओं को पीरियड्स में भी मिलती है पूजा की अनुमति, दर्शन के लिए हर दिन लगती ही भक्तों की भीड़

भारत के इस मंदिर ने एक मिसाल कायम कर दी है। क्योंकि यहां महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अशुद्ध नहीं माना जाता है। मंदिर में महिलाएं हर दिन की तरह पीरियड्स में विधि-विधान से पूजा अर्चना करने आ सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-09, 11:34 IST

भारत में महिलाओं के पर कई तरह से रोक-टोक लगाए जाते रहे हैं। जैसे पीरियड्स के दौरान महिलाओं का मंदिर में प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है। घर में भी महिलाएं इस दौरान पूजा नहीं करती। कई घरों में तो मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पूजा की चीजों को भी नहीं छूने दिया जाता। लेकिन इस सोच से दूर हटकर भारत में एक मंदिर ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पूजा करने की अनुमति दी है।

इससे आप समझ सकते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अशुद्ध समझना कितना गलत होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

किस मंदिर में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान भी मिलती है पूजा की अनुमति

 linga bhairavi temple allows women to worship even during menstruation

तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित मां लिंग भैरवी मंदिर में महिलाएं पीरियड्स के दौरान पूजा कर सकती हैं। लिंग भैरवी कोयंबटूर से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। आप कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से उतर कर यहां आ सकते हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर से आपको बस और कैब की सुविधा मिल जाएगी। मंदिर सद्गुरु जग्गी वासुदेव आश्रम में स्थित है। यह तमिलनाडु के फेमस मंदिरों में से एक है।

  • लोकेशन- श्री योगिनी ट्रस्ट, ईशा योग केंद्र के पास, मंदिर स्थित है। आप ईशा योग केंद्र रोड से होते हुए इस मंदिर तक पहुंच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के इन 5 बड़े मंदिरों में दर्शन का प्लान

 

महिलाएं ही कर सकती हैं गर्भगृह में प्रवेश

coimbatore famous temples

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां केवल महिलाओं को ही मंदिर के आंतरिक गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है। इसलिए यह मंदिर को महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस मंदिर में पुजारियों के तौर पर भी महिलाएं ही हैं। हालांकि, यहां केवल देशी नही नहीं विदेशी महिलाएं भी मंदिर संभालते हुए नजर आएंगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- यहां स्थित है मां के 3 प्रसिद्ध मंदिर, दर्शन का बनाएं प्लान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Linga Bhairavi (@linga.bhairavi)

यहां महिलाएं ही मंदिर का ख्याल रख रही हैं। इन महिला पुजारियों को मंदिर में ‘भैरागिनी मां’ कहकर बुलाया जाता है। भैरवी मंदिर हर पूर्णिमा के दिन रात को विशाल  देवी जुलूस निकलता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर का दर्शन करने की अनुमति स्त्री और पुरुष दोनों को है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-linga.bhairavi_Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।