Famous Durga Temples in Delhi: चैत्र नवरात्रि में बनाएं दिल्ली-NCR के इन 5 बड़े मंदिरों में दर्शन का प्लान

9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। 9 दिनों के इस माता के पर्व में लोग माता के दर्शन के लिए मंदिरों में जाते हैं। इस खास मौके पर लोग जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी धाम से लेकर असम में कामाख्या माता मंदिर तक दर्शन का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर इस नवरात्रि के अवसर पर आप कहीं दूर नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली-एनसीआर में स्थित फेमस मंदिर मंदिर में माता के आर्शिवाद के लिए जा सकते हैं।
अगर आप दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं और माता के इस पर्व में किसी खूबसूरत ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर में स्थित कुछ ऐसे बड़े और सुंदर मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप नवरात्रि के 9 दिनों में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
गुफा मंदिर
View this post on Instagram
दिल्ली-एनसीआर में स्थित माता के इस मंदिर को नवरात्रि में खास महत्व है। यह शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण और इसकी लोकप्रियता का कारण मंदिर के अंदर की बड़ी गुफा है। इसमें एक और छोटी गुफा भी है जिसमें देवी कात्यायनी, चिंतपूर्णी और ज्वाला देवी की मूर्तियां स्थापित हैं। गुफानुमा रास्ता भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। गुफा से बाहर निकलते ही भैरों बाबा के दर्शन होते हैं। यह दिल्ली का फेमस माता मंदिर है।
- लोकेशन- जी ब्लॉक, प्रीत विहार, नई दिल्ली
- कैसे पहुंचे - प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के बाहर से आप ऑटो या रिक्शा लेकर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा के इस जगह पर गिरा था माता सती का मस्तिष्क, चैत्र नवरात्रि में बनाएं दर्शन का प्लान
योगमाया मंदिर

इस मंदिर का इतिहास पांच हजार साल पहले पांडवों ने किया था। योगमाया देवी, भगवान कृष्ण की बड़ी बहन थीं। कहा जाता है कि देवी योगमाया ने श्री कृष्ण की कंस से रक्षा की थी। इस मंदिर को उन 5 मंदिरों में से एक माना जाता है, जो महाभारत काल से है। यह मंदिर कुतुब मीनार के करीब महरौली, दिल्ली में स्थित है। कुतुब मीनार से करीब 2 किलोमीटर आगे जाने पर आपको यह मंदिर दर्शन के लिए मिलेगा।
- लोकेशन- सेठ सराय, महरौली, दिल्ली
- कैसे पहुंचे- आप यहां कैब, रिक्शा और कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं।
छत्तरपुर मंदिर

यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। यहां हर साल बड़े उत्साह के साथ नवरात्रि उत्सव मनाया जाता है। यह दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित भारत के सबसे सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। छत्तरपुर मंदिर में मां कात्यायनी का एक मुख्य मंदिर है, यह केवल नवरात्रि के दौरान खुलता है। इसलिए नवरात्रि के समय इस मंदिर को और भी ज्यादा खास माना जाता है।
- लोकेशन- यह मंदिर गुड़गांव-महरौली मार्ग के निकट छतरपुर में स्थित है।
- कैसे पहुंचे- छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन से मंदिर की दूरी केवल 5 मिनट की है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के इस मंदिर को सजाने के लिए साउथ इंडिया से आते हैं फूल, जानें क्यों
देवी कामाक्षी मंदिर
दिल्ली में कुतुब इंस्टीट्यूशनल क्षेत्र के पास स्थित, मंदिर को नवरात्रि के समय फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। नवरात्रि में मंदिर दिवाली की तरह जग-गम रहता है। दिल्ली में श्री देवी कामाक्षी मंदिर का निकटतम मेट्रो स्टेशन वसंत विहार है।
इसके अलावा आप कालकाजी मंदिर और झंडेवालान मंदिर भी माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।