Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

मानसून डाइट : ऐसे रखें अपने खानापान का ख्याल

मानसून में अगर नहीं पड़ना चाहती हैं बीमार तो अपने खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखें। क्योंकि मानसून में बीमारियां ज्यादा फैलती हैं।   
Updated:- 2018-09-08, 16:12 IST
monsson diet soup and sprouts main

बरसात का मौसम रोमांटिक मौसम माना जाता है। लेकिन इस रोमांटिक मौसम में खाने-पीने का सख्त ध्यान रखा जाता है। क्योंकि इस मौसम में थोड़ा सा भी खानपान बिगड़ता है तो पूरी हेल्थ बिगड़ जाती है। फिर घर में एक साथ सबके बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। तो अगर बीमार होने के इस सिलसिले को शुरू नहीं करना चाहता हैं तो मानसून के मौसम में अपने खानपान का खास ख्याल रखें और इन टिप्स पर जरूर ध्यान दें। 

उबला खाना खाएं

बरसात के मौसम में सब्जियों को उबालकर ही खानी चाहिए। दरअसल बरसात के मौसम में हरी सब्जियां तो बहुत आती हैं। लेकिन इन हरी सब्जियों में कीड़े-मकोड़े जल्दी लग जाते हैं। इन कीड़े-मकोड़ों से बचने के लिए बरसात के मौसम में सब्जियां उबालकर ही खाएं। 

ना खाएं कच्ची सब्जियां

monsson diet soup and sprouts inside

इस मौसम में कच्ची सब्जियां बिल्कुल भी ना खाएं। क्योंकि सब्जियों में इस मौसम में कीड़े लगे रहते हैं और वे गंदे भी रहते हैं। बरसात के जर्म्स, धोने से भी नहीं हटते नहीं हैं। तो बेहतर होगा कि इस मौसम में कच्ची सब्जियां ना खाएं। इसी तरह से सलाद भी ना खाएं। 

आसानी से हो डाइजेस्ट

बरसात के मौसम में ऐसा भोजन करना चाहिए जो अच्छे से डाइजेस्ट हो जाए। क्योंकि इस मौसम में ही फूड प्वायज़निंग और डायरिया की बीमारियां ज्यादा होती है। क्योंकि इस मौसम में तला-भुना भोजन जल्दी पचता नहीं है जिसे इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है और फिर जिसके कारण फूड प्वायज़निंग और डायरिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं। 

मशरूम बिल्कुल भी नहीं

monsson diet soup and sprouts inside

इस मौसम में मशरूम खाने से भी बचें। क्योंकि इसमें काफी सारे जर्म्स होते हैं। मशरूम ठंड के मौसम में खाई जाती है। (Read More: इन मॉकटेल के साथ लें मानसून पार्टी का मज़ा)

 

ब्रेड और पाव ना खाएं 

बाजार से लाई हुई ब्रेड और पाव को बासी हो जाने के बाद ना खाएं। भले ही पैकेट में इनकी एक्सपायरी डेट चार दिन बाद की लिखी होती है। लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में फर्मेंटेड चीजों में फुफंदी और फंगस जल्दी लग जाते हैं। 

सूप पिएं

monsson diet soup and sprouts inside

इस मौसम में गरम सूप जरूर पिएं। ये आपके इम्युन सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाएगा और बरसात के मौसम की ठंडी से भी रक्षा करेगा। सूप के साथ स्प्राउट्स भी पकाकर खा सकती हैं। सूप और स्प्राउट्स संपूर्ण भोजन होते हैं। इससे पेट भी भर जाता है और हेल्दी भी रहता है। 

तली-भुनी चीजों से बनाएं दूरी

इस मौसम में तली-भुनी चीजें बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। मांस, मछली आदि खाने से बचें। ये सारी चीजें और तली-भुनी चीजों को पचने में समय लगता है। 

इन सारी खाने के टिप्स का इस मौसम में ख्याल रखें और हेल्दी रहें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।