सुष्मिता सेन ने अपनी लाडली के साथ अमेरिका में इस तरह मनाया हॉलीडे

सुष्मिता सेन लंबे अर्से से फिल्मों में भले ही नजर नहीं आ रही हों, लेकिन अपनी फिटनेस और ट्रैवल को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल-फिलहाल में वह अपने बेटी अलीसा के साथ अमेरिका में हॉलीडे पर गई थीं। एनर्जेटेक और पॉजिटिव माइंडसेट वाली सुष्मिता सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, उन्हें किसी बात को लेकर पछतावा नहीं है।
मिस यूनिवर्स बनने और फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बावजूद उन्होंने सिंगल रहने का फैसला किया। सुष्मिता अपने बेटियों के साथ खुद को कंप्लीट महसूस करती हैं। एक अर्स से वह ह्यूमेनिटेरियन वर्क्स से जुड़ी हुई हैं। लेकिन काम के बीच वह अपनी बेटियों को क्वालिटी टाइम देना नहीं भूलतीं। उन्हें इस बात का अहसास है कि बच्चियों के साथ वक्त बिताने से वे किस तरह से इमोशनली स्ट्रॉन्ग फील करती हैं। इसीलिए उन्हें जैसे ही वक्त मिला, वह अपने बेटियों के साथ छुट्टियां मनाने अमेरिका चली गईं।
सुष्मिता महिलाओं के सामने क्वीन की कंगना रनौत की तरह उदाहरण पेश कर रही हैं कि वैकेशन कैसा होना चाहिए। आइए उनके वैकेशन के दौरान की कुछ बेहतरीन तस्वीरें से उनके एंजॉयमेंट को महसूस करें।
इस तरह मजा लें जिंदगी का
पूल में रिलैक्स
मां-बेटी के प्यार भरे पल
बेटी के साथ खुशनुमा पल
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।