बिना दही के स्पंजी ढोकला कैसे बनाएं, जानें क्या है सस्ता और आसान तरीका?

अगर आपने घर पर कभी ढोकला बनाया है तो आपको पता होगा कि इसमें सही स्वाद और स्पंजी बनावट लाना इतना आसान नहीं होता। दही का स्वाद ढोकले में से बहुत ज्यादा आने लगे, तो इसे खाने का मन नहीं करता।
Updated:- 2026-09-06, 15:18 IST
spongy dhokla recipe without curd at home

ढोकला खाना काफी लोगों को पसंद होता है, कई महिलाएं इसे बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं। दही डालने से ढोकला स्पंजी और सॉफ्ट बनता है, लेकिन इसके स्वाद में अंतर आ जाता है। दही की वजह से घर में हर किसी को ढोकले का स्वाद अच्छा नहीं लगता। आप भी अगर स्पंजी ढोकला बनाना चाहती हैं, लेकिन इसमें दही का यूज नहीं करना चाहती हैं, तो ये टिप्स फॉलो कर लें। इसके लिए आपको महंगी सामग्री खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

बिना दही के स्पंजी ढोकला कैसे बनाएं?

अगर दही की वजह से ढोकले में आ रहे खट्टेपन का स्पाद आपको अच्छा नहीं लग रहा है, तो आप इसे स्पंजी बनाने के लिए ईनो का भी यूज कर सकती हैं। इसे डालने से बुलबुले बनते हैं और ढोकला फूलकर नरम और स्पंजी बन जाता है। हालांकि, ईनो भी नहीं डालना चाहती हैं, तो इसकी जगह सोडा या नींबू का रस भी डाल सकती हैं। इसकी मदद से ढोकला सॉफ्ट और स्पंजी बनाया जा सकता है।

स्पंजी ढोकला बनाने का सही तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले बेसन का बैटर तैयार करें। बैटर में पानी, नमक, हल्दी और जरूरत के हिसाब से नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • बैटर बनाने के बाद ध्यान रखें कि यह न बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि चम्मच से गिराने पर बैटर आसानी से नीचे गिरे।
  • बैटर को कुछ देर रखने के बाद इसमें फूड सोडा मिला दें या ईनो भी डाल सकती हैं।
  • लगभग 1 कप बेसन के बैटर के लिए 1 छोटा चम्मच सोडा या ईनो काफी रहता है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ईनो या सोडा डालने से स्वाद खराब हो सकता है।
  • इसे डालने के बाद ऊपर से 1-2 चम्मच पानी डालें और इसे मिला लें।

इसे भी पढ़ें- Curdled Milk Uses: दूध फटने पर हर बार पनीर क्यों बनाना? इन 3 तरीकों से करें इसका स्मार्ट इस्तेमाल

How to make spongy dhokla without dahi

इन बातों का ध्यान रखें

बैटर में सोडा या ईनो मिलाने के बाद इसे तुरंत स्टीम करने के लिए रख दें। जब भी आप इसमें सोडा या ईनो डालें, तो बैटर को ज्यादा देर तक बाहर न रखें। तुरंत इसे पकने के लिए रखना अच्छा होता है। 

  • इसके लिए ध्यान रखें कि स्टीमर पहले से गर्म होना चाहिए।
  • धींमी आंच पर ढोकले को पकाएं। बीच-बीच में ढक्कन खोलने से बचें, क्योंकि इससे भाप निकल सकती है और ढोकला ठीक से नहीं फूल पाता।
  • पकने के बाद चाकू की मदद से चेक करें, अगर वह साफ निकल आए तो ढोकला तैयार है।
  • यह ढोकला बनाने का सबसे अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- कॉफी लवर्स के लिए खास, घर पर 3 तरीकों से बनाएं रेस्टोरेंट जैसी परफेक्ट कॉफी

How to make spongy dhokla without dahi

निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी कि दही के बिना भी आप इन सस्ती चीजों से ढोकला बना सकती हैं। बस ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा डालने के बाद बैटर को जोर से फेंटते न रहें। हल्के हाथ से मिलाएं और तुरंत स्टीमर में रख दें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।