Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

सोनम कपूर प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक के साथ इटली में कर रही हैं मस्ती

इन दिनों सोनम कपूर प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस के साथ इटली में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।
Updated:- 2018-09-27, 16:30 IST
sonam priyanka in italy

इन दिनों सोनम कपूर प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस के साथ इटली में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। अभी हाल ही में ईशा अंबानी की सगाई के कार्यक्रम के लिए बॉलिवुड के कई सितारे इटली के लेक कोमो पहुंचे थे। इन स्टार्स में सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। 

ईशा अंबानी की सगाई में सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ तो प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ नजर आई थीं। ईशा और आनंद पीरामल की सगाई के इस प्रोग्राम ने सिलेब्रिटीज को भी साथ में टाइम स्पेंड करने का मौका दिया। 

प्रियंका और सोनम भी इस टाइम को इंजॉय करती दिखीं। तो चलिए आपको दिखाते हैं ऐसी तस्वीरें जिसमें प्रियंका और सोनम काफी मस्ती मारते हुए नजर आ रही हैं। 

sonam priyanka in italy

इटली में मस्ती मारते हुए सोनम और प्रियंका 

सोनम और प्रियंका जिस तरीके से इटली में टाइम इस्पेंड कर रही हैं उसे देख यही लगता है कि दोनों को वहां की लोकेशन कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही हैं। इटली की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है लेकिन इटली के लेक कोमो के किनारे की खूबसूरती के बारे में क्या कहना। यह स्थान अपनी अदभुत खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। 

आपको बता दें कि ईशा अंबानी से पहले यहां कई दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी भी अपनी शादी कर चुके हैं। लेक कोमो कई मायनों में खास है। इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस जगह की सुंदरता एक बार देखने के बाद बार-बार देखने का मन करता है। 

sonam priyanka in italy

सोनम और प्रियंका की इटली के होटेल के पूल साइड पर चिल आउट करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ और सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ब्लू टॉप और वाइट स्कर्ट पहनी हुई थीं। वहीं निक कैजुअल स्ट्रिप्ड शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहने हुए हैं। 

Read more: अनुष्का से भी ज्यादा आलीशान होगी इटली में दीपिका और रणवीर की शादी, ये है वेन्यू

sonam priyanka in italy inside

निक दे रहे हैं सोनम और प्रियंका को कंपनी 

सोनम और प्रियंका की इन तस्वीरों में दोनों निक जोनस को कंपनी दे रही हैं। जहां एक तरफ प्रियंका निक के साथ रोमांटिक टाइम इस्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं सोनम कपूर भी निक को अच्छी-खासी कंपनी दे रही हैं। 

 

इन तीनों की तस्वीरें देखने के बाद यही लग रहा है कि प्रियंका, सोनम और निक को इटली की खूबसूरती पसंद आ रही है और तीनों एक-दूसरे की कंपनी को बहुत एंजॉय कर रहे हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।