Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

रणवीर और दीपिका की शादी के वेन्यू की 5 खासियत जान आप भी हो जाएंगी हैरान

पिछले साल इटली में हुई आपको अनुष्का और विराट की शादी याद होगी, उनकी शादी से भी कहीं ज्यादा आलीशान होगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी।
Updated:- 2018-11-14, 12:34 IST
deepika padukone destination wedding italy

‘दीपवीर’ अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इसी साल 14 और 15 नवंबर को होगी। दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चीजों के बारे में दीपवीर के फैंस जानना चाहते हैं। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के लिए ये कपल इन दिनों इटली में मौजूद है और शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। इन दिनों रणवीर और दीपिका के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

deepika padukone destination wedding italy

दीपिका और रणवीर के वेन्यू की खासियत 

दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है। यहां आपको बता दें कि लेक कोमो इटली का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यह रोमन काल से ही अमीर लोगों के बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर रहा है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत लेक में से एक कहा जाता है। 

Read more: रणवीर की नजर हमेशा दीपिका पर क्यों टिकी रहती हैं, जानने के लिए देखिए ये 2 वीडियो

deepika padukone destination wedding italy

हाल ही में जब दीपिका पादुकोण से शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि वह एक दिन जरूर शादी करना चाहेंगी और बच्चों की मां भी बनना चाहेंगी। उन्होंने अपने माता-पिता को अपना आदर्श माना था। दीपिका ने कहा था कि जिस तरह जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी उनके माता-पिता रिश्ते को ना सिर्फ संभाले रहे बल्कि उनके बीच में प्यार भी बना रहा, वैसा ही रिश्ता वह भी अपने जीवन में चाहेंगी। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) onNov 13, 2018 at 2:46am PST

 

यहां इटली की तीसरी सबसे बड़ी लेक है इसी लेक के उपर इस जगह का नाम भी रखा गया है। यह लेक 146 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। आपको बता दें की यह लेक तकरीबन 1300 फीट गहरी है। ऐसा कहा जाता है कि यह यूरोप की सबसे गहरी लेक है। आपको इस लेक के चारों ओर हरियाली दिखाई देगी। इसके साथ ही बर्फ से ढकी खूबसूरत पहाडि़यां और रंग-बिरंगे फूलों की भी यहां पर भरमार है। 

Read more: दीपिका और रणवीर की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें जिन्हें बार-बार देखना चाहेंगी आप

ऐसा भी कहा जाता है कि लेक कोमों में हॉलीवुड के ए लिस्टयर सेलि‍ब्रिटीज जॉर्ज, क्लूशनी, मडोना और रिचर्ड ब्रैन्सकन का यहां घर है। लेक कोमो के आस-पास छोटे-छोटे गांव हैं। यह गॉथिक आर्किटेक्चहर पर बसे हुए हैं। इन्हेंम देखना बेहद अच्छास लगता है। 

lake como deepveer wedding

लेक कोमो में स्थित विला डेल बालबियानेलो, जाहां पर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हो रही है, वहां पहले ही कई वीआईपी औश्रफेमस स्पोेर्ट्स प्लेंयर्स की शादी हो चुकी हैं। साल 2014 में लेक कोमा को दुनिया का सबसे खूबसूरत झील वाला शहर बताया गया था। 

 

यह लेक अंग्रेजी के अक्षर वाई के आकार में है और यहां पर बोटिंग करने के कई ऑप्श न मौजूद हैं। यहां आप फेरी, स्टीकमशिप और प्राइवेट स्पी डबोट्स से बोटिंग कर सकती हैं। बेस्टन बात यह है कि यहां पर कुछ वॉटर स्पोेर्ट्स जैसे कैयकिंग और ऑन-वॉटर एडवेंचर कर सकती हैं। 

लेक कोमो एक माउंटेन लेक और पहाड़ों से पिघलने वाली बर्फ से बनी है। इस लेक का पानी एक दम ब्लूज कलर का है और यह युरोप की सबसे गहरी माउंटेन लेक है। इसका पानी भी बेहद ठंडा है। क्योंककि यह बर्फ के पिघलने से बनी है। 

lake como deepveer wedding

लेक कोमो में कई ब्लॉ कबस्टटर हॉलीवुड फिल्मब की शूटिंग हुई है। वर्ष 2004 में फिल्मा ओशियन 12, जेम्सस बॉन्डॉ, स्टाकर वॉर्स जैसी हिट हॉलीवुड फिल्में  शूट हुई हैं। 

अनुष्का और विराट की इटली में शादी 

deepika padukone destination wedding italy

अनुष्का और विराट ने साउथ इटली Tuscany में Borgo Finocchieto नाम की historic property में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शादी से भी ज्यादा आलीशान होगी रणवीर और दीपिका की वेडिंग। यहां आपको बता दें कि एक समय में रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के काफी करीब थे। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।