herzindagi
image

दिसंबर में कहां देखने को मिलेगी बर्फ, स्नोफॉल लवर्स एक बार देख लें यह आर्टिकल

कम जानकारी की वजह से अक्सर बर्फ देखने के बहाने गलत जगह पर पहुंच जाते हैं। वह 3 से 4 दिनों का ट्रिप तो प्लान करते हैं, लेकिन उन्हें बर्फ देखने का मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें ट्रिप पर जाना अधुरा लगता है।
Editorial
Updated:- 2024-11-27, 16:21 IST

भारत में कुछ खास जगहों पर ही बर्फ गिरती है। इसलिए लोगों के लिए बर्फ देखना एक बहुत बड़ी बात होती है। लगभग हर कोई चाहता है कि वह जीवन में एक बार तो जरूर बर्फ गिरते हुए देखे। इसलिए लोग सर्दियां आते ही ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं, जहां उन्हें बर्फ देखने को मिल जाए। अगर आप दिसंबर में किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां आपको बर्फ देखने का मौका मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दिसंबर में बर्फ गिरते हुए देख पाएंगे।

बिनसर

snowfall places to visit in december 2024

उत्तराखंड का बिनसर सर्दियों के महीनों के दौरान स्वर्ग की तरह लगने लगता है। क्योंकि यहां आप लाइव बर्फ गिरते हुए देखने के साथ-साथ सड़कों और घरों पर भी सफेद बर्फ की चादर देख पाएंगे। दिसंबर और जनवरी के महीनों में यहां बहुत ज्यादा बर्फ गिरती है। अगर आप यहां 3 से 4 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप मौसम विभाग की जानकारी देखने के बाद यहां जाएं, ताकि आप बर्फ गिरते हुए देख पाएं। यह देश की बेस्ट रोमांटिक जगह में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ वालों के लिए खुशबरी, दिसंबर के इस टूर पैकेज में एक साथ घूम पाएंगे 5 जगहें

पटनीटॉप

snowfall places to visit in december

यह जम्मू कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लोकप्रिय स्थलों के अलावा दिसंबर में आप घूमने के लिए पटनीटॉप जा सकते हैं। यहां सर्दियां शुरू होते ही मौसम बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है। दिसंबर में आप यहां बर्फ गिरते हुए देखने के साथ-साथ खूबसूरत बर्फ की चादर चारों तरफ फैली हुई देख पाएंगे। ह खूबसूरत जगह उधमपुर जिले में उधमपुर शहर के पास स्थित है। यहां का शानदार नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

यह विडियो भी देखें

तवांग

s places to visit in december 2024

कई लोगों को लगता है कि भारत में वह बर्फ केवल हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में ही देख पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। यह अरुणाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन होने के साथ-साथ सुंदर बर्फ के नजारों के लिए भी जाना जाता है। तवांग पूर्वोत्तर भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सर्दियों के दौरान यहां कई लोग सिर्फ बर्फ से खेलने के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़ें- कोलकाता वालों को हनीमून ट्रिप पर जाने में नहीं होगी परेशानी, ये 3 टूर पैकेज से बनाएं घूमने का प्लान

मनाली

places to visit in december 2024

अगर आप बहुत ज्यादा बर्फ देखना चाहते हैं, तो आपको दिसंबर की आखिरी में मनाली की ऊंचाइयों पर जाना होगा। यहां आपको सफेद पहाड़ देखने को मिलेंगी। दिसंबर में के आखिरी और जनवरी की शुरुआत में आपको यहां बहुत ज्यादा बर्फ देखने को मिल जाएगी। लेकिन ध्यान रखें कि मौसम विभाग की जानकारी लेने के बाद भी यहां पहुंचे। क्योंकि कई बार यहां बर्फ लेट गिरती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।