Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:34 PM IST

कड़वे खीरे ने बिगाड़ दिया रायते का स्वाद? फेंकने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक्स

खीरे के कड़वेपन से रायते का स्वाद खराब होने पर उसे फेंकने की बजाय आसान किचन हैक्स अपनाएं। दही, नींबू, चीनी या मसालों का उपयोग करके और खीरे को सही तरीके से काटकर कड़वाहट दूर करें।
Updated:- 2026-06-29, 14:44 IST
image

इस मौसम में खाने के साथ अगर खीरे का रायता मिल जाए, तो स्वाद दोगुना हो जाता है, लेकिन कई बार पूरा रायता तैयार करने के बाद जब हम उसे चखने जाते हैं, तो पता चलता है कि खीरा कड़वा था और उसने पूरे रायते का स्वाद भी कड़वा कर दिया है। ऐसे में पूरे रायते को फेंकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कुछ आसान और स्मार्ट किचन हैक्स की मदद से आप रायते की कड़वाहट को मिनटों में दूर कर सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम इसके माध्यम से बताएंगे कि रायते से खीरे की कड़वाहट को कैस निकालें? जानते हैं आगे...

रायते से कड़वाहट कैसे निकालें?

यहां दिए गए दो तरीकों से आप आसानी से कड़वाहट को निकाल सकते हैं-

  • अगर खीरे की वजह से रायता बहुत ज्यादा कड़वा लग रहा है, तो सबसे पहला और आसान तरीका है कि आप उसमें थोड़ा और ताजा, अच्छी तरह फेंटा हुआ दही मिला दें। 

1 - 2026-06-29T124707.181

ऐसा करने से कड़वा स्वाद काफी हद तक कम हो जाएगा। इसके बाद रायते में थोड़ा सा नींबू का रस और एक चुटकी चीनी मिलाएं। नींबू का खट्टापन और चीनी की हल्की सी मिठास जब एक साथ मिलेंगी तो कड़वा स्वाद पूरी तरह दूर हो जाएगा और रायते का फ्लेवर बैलेंस हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें - कभी ट्राई किए हैं लौकी के नूडल्स? जान लें इसकी आसान रेसिपी

  • रायते की कड़वाहट को दूर करने के लिए आप उसमें मसालों की मात्रा बढ़ा दें। ऐसे में आप इसमें थोड़ा और भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक या बारीक कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं। इन मसालों का तीखा और चटपटा स्वाद कड़वाहट पर भारी पड़ जाता है। इसके साथ ही रायते में ढेर सारा बारीक कटा हुआ ताजा पुदीना या हरा धनिया डालें।

2 - 2026-06-29T124711.281

खीरे को काटने का तरीका क्या है?

अगली बार रायता बनाने से पहले खीरे की कड़वाहट को जड़ से खत्म करने के लिए इसके ऊपरी हिस्से यानि डंठल को करीब एक इंच काट लें। अब कटे हुए टुकड़े को खीरे के कटे हुए हिस्से पर गोलाकार में रगड़ें। थोड़ी देर में आप देखेंगे कि वहां सफेद रंग का झाग निकलने लगा है, यही खीरे की कड़वाहट होती है। इस झाग को अच्छी तरह धो लें।

नोट - खीरे में कड़वाहट अक्सर उसके दोनों सिरों में सबसे ज्यादा जमा होती है। इसलिए खीरे को रायते में डालने से पहले डंठल की तरफ से एक छोटा सा टुकड़ा काटकर चख लें।

इसे भी पढ़ें - इन 2 तरीकों से बनाएं चावल और दाल के क्रिस्पी पापड़, महीनों तक स्टोर करने का तरीका भी जान लें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।