कभी ट्राई किए हैं लौकी के नूडल्स? जान लें इसकी आसान रेसिपी

अगर आप डेली मैदा वाले नूडल्स अपनी डाइट में शामिल कर बोर हो गई हैं और कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहती हैं तो लौकी के नूडल्स आपको बेहद पसंद आ सकता है। बता दें कि यह स्वाद में जितने टेस्टी हैं सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद हैं। ऐसे में इन्हें बनाने की विधि के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लौकी के नूडल्स कैसे (How to make Lauki Noodles) बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
लौकी नूडल्स कैसे बनाएं? Recipe Card
कभी ट्राई किए हैं लौकी के नूडल्स? जान लें इसकी आसान रेसिपी
Ingredients
- ताजी लौकी: 1 मध्यम आकार की
- बारीक कटी सब्जियां: 1 कप (गाजर
- शिमला मिर्च
- प्याज और पत्तागोभी)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च: 2
- सोया सॉस: 1 छोटा चम्मच
- ग्रीन चिली सॉस: 1 छोटा चम्मच
- सिरका: आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
- तेल: 2 बड़े चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- हरा प्याज।
Step
- Step 1:
सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें।
- Step 2:
अब आप लौकी के लंबे और पतले नूडल्स तैयार कर लें।
- Step 3:
फिर नूडल्स का एक्स्ट्रा पानी सुखाएं।
- Step 4:
पैन में तेल गर्म करके अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- Step 5:
अब बारीक कटी सब्जियां तेज आंच पर 1 मिनट सौते करें।
- Step 6:
फिर पैन में सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालें।
- Step 7:
फिर काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- Step 8:
अब लौकी के नूडल्स को कढ़ाई में डालकर मिक्स करें।
- Step 9:
फिर तेज आंच पर केवल 1 मिनट के लिए हिलाते हुए पकाएं।
- Step 10:
गैस बंद करके बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश करें।
Lauki Noodles Recipe: लौकी नूडल्स बनाने के लिए सामग्री
लौकी नूडल्स बनाने के लिए यहां दी गई सामग्री आपको चाहिए-
- ताजी लौकी- 1 मीडियम साइज की
- बारीक कटी सब्जियां: 1 कप (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और पत्तागोभी)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच,
- हरी मिर्च: 2
- सोया सॉस: 1 छोटा चम्मच

- ग्रीन चिली सॉस: 1 छोटा चम्मच
- सिरका: आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
- तेल: 2 बड़े चम्मच
- नमक: स्वादानुसार, हरे प्याज।
Lauki Noodles Recipe Step by Step: लौकी नूडल्स बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर उसका छिलका उतार लें और दोनों सिरों को काट लें।
फिर पिलर की मदद से लौकी को पतले और लंबे नूडल्स या लच्छों के आकार में काट लें। आप ध्यान रखें कि बीज वाले हिस्से का यूज न करें।
इसे भी पढ़ें - Noodles Cooking Tips: घर पर बने नूडल्स क्यों नहीं लगते रेस्टोरेंट जैसे? ये गलतियां बिगाड़ रहीं चाऊमीन का स्वाद
लौकी के इन नूडल्स को कपड़े या टिशू पेपर पर 15 मिनट के लिए फैलाकर रख दें, ताकि नमी सोख ले।
अब कढ़ाई या वोक में दो चम्मच तेल डालें और उसे तेज आंच पर अच्छी तरह गर्म करें।

गर्म तेल में बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड के लिए भूनें।
अब कड़ाही में कटी हुई प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालें। इन्हें तेज आंच पर सिर्फ 2 मिनट तक टॉस करें।
फिर आंच को धीमा करें। इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका, काली मिर्च और नमक डालें।
तुरंत बाद लौकी के नूडल्स डालें और तेज आंच पर केवल 1 से 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से मिलाते हुए पकाएं। लास्ट में हरे प्याज डालें।
इसे भी पढ़ें - अब सादे नहीं बल्कि इन 5 तरीकों से बनाएं Noodles, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।