दिल्ली के आस-पास इन जगहों पर होता है क्रिसमस का खास सेलिब्रेशन, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

क्रिसमस पर ऑफिस से बस 2 से 3 दिनों की छुट्टी मिली है, तो आप दिल्ली के आस-पास स्थित जगहों पर घूमने जा सकते हैं। कम बजट के साथ यह ट्रिप आपके लिए यादगार बन जाएगी। साथ ही, अगर आप पूरे साल कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो इससे अच्छा मौका आपके लिए नहीं हो सकता।
दिल्ली के पास ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं है। कम दिनों का ट्रिप प्लान करना है और आप दिल्ली रहते हैं, फिर तो आप बड़े ही खुशनसीब हैं। दिल्ली कुछ सबसे आकर्षक राज्यों के केंद्र में स्थित है।
ऋषिकेश - दिल्ली से मात्र 5 घंटे दूर

विशाल हिमालय की तलहटी में बसा ऋषिकेश वालों के बेस्ट है। क्रिसमस पर आप ऋषिकेश घूमने का प्लान अपनी बाइक से भी बना सकते हैं। अगर आप आराम से ट्रैवल करना चाहते हैं, तो आप ट्रेन से भी जा सकते हैं।
- दिसंबर में ऋषिकेश का तापमान- 10°C-15°C होता है
- दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी: 242 किलोमीटर
- ऋषिकेश में करने के लिए चीजें- यहां आप त्रिवेणी घाट देखने जा सकते हैं। साथ ही, बीटल्स आश्रम, रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग भी कर सकते हैं।
- निकटतम रेलवे- दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून
- बसें- दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून से आसानी से मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस के दिन Delhi-NCR के इन चर्च का नजारा होता है शानदार, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
मथुरा - दिल्ली से 3 घंटे दूर

आप मथुरा भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि आप यहां 2 दिनों में आसानी से घूमकर वापस आ जाएंगे।
दिसंबर में घूमने के लिए दिल्ली के पास की जगहों में से एक होने के नाते, सर्दियों की हल्की और सुखद धूप इस पवित्र शहर को और भी ज्यादा शानदार बना देती है।
- दिसंबर में मथुरा का तापमान: 10°C-15°C रहता है।
- दिल्ली से मथुरा की दूरी: 182 किलोमीटर है। (देश के इन फेमस फोर्ट पर सेलिब्रेट करें क्रिसमस)
- निकटतम रेलवे- मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन
- बसें- दिल्ली से आसानी से मिल जाएंगी।
कसौली - दिल्ली से 5 घंटे दूर

दिल्ली वालों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। क्रिसमस के टाइम यहां का मौसम बेहद अच्छा रहता है। कसौली दिसंबर में दिल्ली के पास 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है और देखने लायक है।
- दिसंबर में कसौली का तापमान: 6°C-10°C रहता है।
- दिल्ली से कसौली की दूरी: 293 किलोमीटर है।
- निकटतम रेलवे- सोनवारा, हिमाचल प्रदेश
- बसें- परवाणू, हिमाचल प्रदेश से
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
आगरा - दिल्ली से मात्र 4 घंटे दूर
दिल्ली वालों के लिए इससे अच्छी जगह और नहीं हो सकती। अगर आप पार्टनर के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं, फिर तो आपको यहां घूमने जा सकते हैं। पूरे विश्व में प्रेम के स्मारक के रूप में जाना जाने वाला शहर आगरा आपके दिल को छू लेगा। साथ ही, आपकी क्रिसमस की छुट्टी भी शानदार हो जाएगी।
- दिसंबर में आगरा का तापमान: 10°C-16°C रहता है।
- दिल्ली से आगरा की दूरी: 217 किलोमीटर है। (भारत की हसीन और खूबसूरत जगहों पर छुट्टियां)
- आगरा में करने के लिए चीजें: ताज महल, आगरा किला, जामा मस्जिद, अकबर का मकबरा, सिकंदरा किला, जोधा बाई का रौज़ा है।
- निकटतम रेलवे- आगरा कैंट, आगरा किला, राजा की मंडी, आगरा सिटी और ईदगाह रेलवे स्टेशन
- बसें- दिल्ली, जयपुर, ग्वालियर, लखनऊ, कानपुर से आसानी से मिल जाएंगी।
जयपुर - दिल्ली से 5 घंटे दूर
अगर आप अपने ट्रिप को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो जयपुर जाने का प्लान बना सकते हैं। हवा महल से लेकर रोमांचक बाज़ार तक, जयपुर में कई ऐसे फेमस स्थान हैं जो आपके क्रिसमस को यादगार बना देंगे।
आप यहां राजस्थानी स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं और साथ ही यहां आप मार्केट की यात्रा करना न भूलें। जिसमें बापू बाज़ार और जौहरी बाजार का नाम काफी फेमस है। ।
- दिसंबर में जयपुर का तापमान: 10°C-16°C
- दिल्ली से जयपुर की दूरी: 282 किलोमीटर
- निकटतम रेलवे स्टेशन: जयपुर रेलवे स्टेशन
- बसें यहां से: नई दिल्ली, कोटा, अहमदाबाद, मुंबई, उदयपुर, अजमेर और वडोदरा से आ सकते हैं।
इसके सिवा आप दिल्ली से 4 घंटे की दूरी पर स्थित चंडीगढ़ और दिल्ली से 7 घंटे की दूर पर स्थित मसूरी भी जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।