Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

भागसु हुआ पुराना...इस बार धर्मशाला के इन खूबसूरत झरनों को करें एक्सप्लोर

Dharamshala Hidden Places: धर्मशाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। धर्मशाला के भागसु वॉटरफॉल के अलावा क्या आपने इन वॉटरफॉल को एक्सप्लोर किया?
Updated:- 2025-06-05, 15:20 IST
image

Lesser Known Waterfalls Near Dharamshala: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। धर्मशाला दलाई लामा के निवास स्थल के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। धर्मशाला एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो दो डिवीजन में बंटा हुआ है। निचला डिवीजन धर्मशाला और ऊपरी डिवीजन को मैकलोडगंज के नाम से जाना जाता है। धर्मशाला से मैकलोडगंज की दूरी महज 5 किमी है। इसलिए जब भी धर्मशाला में घूमने की बात होती है, तो मैकलोडगंज में स्थित जगहों की जरूरत होती है। धर्मशाला में स्थित भागसु वॉटरफॉल के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे Lesser Known Waterfalls के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गर्मी में डुबकी लगाना आपका भी सपना हो सकता है।

घेरा वॉटरफॉल (Ghera Waterfall)

Ghera Waterfall

धर्मशाला में भागसु वॉटरफॉल एक्सप्लोर कर-करके बोर हो गए हैं, तो इस बार आपको घेरा वॉटरफॉल पहुंचा जाना चाहिए। घेरा वॉटरफॉल धर्मशाला का एक खूबसूरत और लोकप्रिय वॉटरफॉल माना जाता है, जहां अमूमन भीड़ मौजूद रहती है।

घेरा वॉटरफॉल में जब करीब 68 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। इस वॉटरफॉल का पानी एकदम क्रिस्टल की तरफ साफ दिखाई देता है। इस वॉटरफॉल के आसपास का शांत और शुद्ध वातावरण भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। गर्मी के दिनों में यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

  • दूरी-धर्मशाला से घेरा वॉटरफॉल की दूरी करीब 22 किमी है।

इसे भी पढ़ें: लैंसडाउन से करीब 15 किमी दूर स्थित यह खूबसूरत जगह गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है, आप भी पहुंच जाएं

गल्लू वाटरफॉल (Gallu Waterfall)

Gallu Waterfall

धर्मशाला की हसीन वादियों में स्थित धर्मकोट, एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है। धर्मकोट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ गल्लू वाटरफॉल के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। गर्मी के दिनों में यहां कई पर्यटक डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।

गल्लू वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए करीब 1 किमी ट्रेकिंग करनी पड़ती है। ट्रेकिंग के दौरान धौलाधार पर्वतमाला और आसपास की घाटियों की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं। गल्लू वाटरफॉल के आसपास के लुभावने दृश्य भी आपको मोहित कर सकते हैं। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है।

  • दूरी-धर्मशाला से धर्मकोट की दूरी करीब 8 किमी है।

इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाती है महाराष्ट्र की यह अनोखी जगह, आपने एक्सप्लोर किया?

 

मौझी वॉटरफॉल (Maujhi Waterfall)

Maujhi Waterfall

धर्मशाला की हसीन वादियों में स्थित मौझी वॉटरफॉल एक खूबसूरत वॉटरफॉल है। इस वॉटरफॉल को कांगड़ा जिले का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। यह वॉटरफॉल पहाड़ों के बीच में बीच में स्थित है, जिसके चलते यहां जाने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है।

मौझी वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट पर्यटन स्थल माना जाता है। मानसून में मौझी वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है। गर्मियों के दिनों में यहां कई लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।

  • दूरी-धर्मशाला से मौझी वॉटरफॉल की दूरी करीब 10 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@staticflickr.com,tripadvisor.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।