herzindagi

इन फूड्स और ड्रिंक्स को कह देंगी बाय-बाय तो वेजाइना रहेगा हेल्दी

महिलाओं को वेजाइना की समस्या होना आम बात है। हर महिला को कभी ना कभी अपनी जिंदगी में एक बार जरूर वेजाइना की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। वेजाइन में समस्या हमेशा पीरियड्स और गलत पैंटी पहनने के कारण ही नहीं होता है। बल्कि कई बार गलत खानपान की वजह से भी लड़कियों को वेजाइना रैशेज की समस्या होती है। इस समस्या से बचने के लिए इन फूड्स और ड्रिंक्स को अपने खाने में से आज ही बाय-बाय कह दें। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 07 Sep 2018, 13:09 IST

ब्रोकली

Create Image :

ब्रोकली का नाम इस लिस्ट में पढ़कर आप हैरान हो सकती हैं लेकिन सच बात यह है कि ब्रोकली खाने से वेजाइना का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दरअसल ज्यादा ब्रोकली खाने से आपकी वेजाइनल ओडर में बदलाव आने लगते हैं और एक समय के बाद वेजाइना ओडर पूरी तरह से बदल जाती है। इसलिए ब्रोकली लीमिट में खाएं। क्योंकि यह एक हेल्दी सब्जी है तो इसका सेवन करना पूरी तरह से बंद ना करें लेकिन थोड़ा ही खाएं। खासकर इंटिमेट पलों पर जाने से पहले ब्रोकली का सेवन बिल्कुल भी ना करें। 

फ्राइड फूड्स

Create Image :

फ्राइड फूड्स में पापड़, चिप्स, फ्राइड राइस, फ्राइड नूडल्स आदि आते हैं। दरअसल फ्राइड फूड्स में फैट्स अधिक होता है। फैट का अधिक सेवन करने से आपको बैक्टीरियल वेजाइनोसिस की समस्या हो सकती है। हालांकि सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से आपको वेजाइना को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन बेहतर होगा कि ज्यादा फ्राइड फूड्स का सेवन ना करें। 

एल्कोहल

Create Image :

वैसे तो ड्रिंक्स का सेवन किसी को भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये हेल्थ के लिए हेल्दी नहीं होता है। इसलिए लड़कियों को भी मना किया जाता है। लेकिन आप एल्कोहल का सेवन करती हैं तो आपका वेजाइना अनहेल्दी हो सकता है। क्योंकि एल्कोहल पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसकी वजह से वेजाइना भी ड्राय हो जाता है। क्योंकि वेजाइना पर्याप्त मात्रा में लुब्रिकेशन का उत्पादन नहीं कर पाती है। इसलिए एल्कोहल का सेवन ना करें। 

मीठे खाद्य पदार्थ

Create Image :

मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन महिलाओं को एक समय के बाद मीठा खाना कम कर देना चाहिए। क्योंकि शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। शुगर का सेवन यीस्ट इंफेक्शन के बैक्टीरिया के लिए एनवायरमेंट तैयार कर देता है। 

प्याज

Create Image :

प्याज अधिक खाने से सांसों की दुर्गंध जिस तरह से होती है उसी तरह से वेजाइन ओडर की समस्या होती है। प्याज के सेवन से वेजाइना में मौजूद बैक्टीरिया में बदलाव होते हैं जिससे वेजाइनल ओडर में भी बदलाव होते हैं।

इसलिए इन सारे चीजों का सेवन ना करें।