Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:08 AM IST

गैस सिलेंडर जल्दी हो जाता है खत्म? इन छोटे-छोटे बदलावों से हो सकती है बचत

रसोई गैस जल्दी खत्म होने का क्या कारण है? मेरा गैस सिलेंडर इतनी जल्दी खाली क्यों हो रहा है? मैं सिलेंडर की गैस कैसे बचा सकती हूं? जानते हैं, इन सभी सवालो के उत्तर...
Updated:- 2025-08-27, 16:45 IST
save your gas cylinder

महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि पिछले महीने तो हमारा सिलेंडर ज्यादा चला और इस महीने हमारा सिलेंडर बड़ी जल्दी खत्म हो गया। बता दें कि इसके पीछे थोड़ी-सी लापरबाही और सूझबूझ की कमी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में आपका गैस का सिलेंडर जल्दी-जल्दी खत्म हो रहा है तो यहां दिए गए कुछ तरीकों से आप गैस की बचत कर सकती हैं। ये तरीके आपके रोजमर्रा के कार्यों के साथ जुड़े हैं। ऐसे में जानते हैं, इन तरीकों के बारे में... 

गैस की बचत कैसे करें?

  • महिलाएं ज्यादातर तेज आंच पर खाना बनाती हैं। तेज आग निकलने के कारण गैस जल्दी खाली हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को मंद आंच पर खाना पकाना चाहिए।

gas cylinder

  • महिलाओं को मोटे तवे की बजाय पतले तवे का इस्तेमाल करना चहिए। मोटा तवा देर से गर्म होता है और गैस जल्दी व ज्यादा खाता है। ऐसे में आप पतले तवे का इस्तेमाल करें। ये जल्दी गर्म होता है और जब वह गर्म होता है तो आप अपने गैस को मंद कर सकते हैं, जिससे गैस कम यूज होती है।

इसे भी पढ़ें - सिलेंडर और पाइप हो रहा है चिपचिपा और गंदा, इन 3 चीजों से करें सफाई

  • आपको प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना चाहिए। सामान्य बर्तन में खाना पकने में समय लगता है। वहीं प्रेशर कुकर पर सीटियां जल्दी आती हैं, जिससे खाना भी जल्दी बनता है और गैस भी कम यूज होती है।

cylinder gas

  • आपको बर्नर भी अच्छे से साफ करना चाहिए। यदि बर्नर पर गंदगी चिपकी है तो वह गैस को पूरी तरीके से आने नहीं देता, जिससे गैस ज्यादा यूज होतीहै। ऐसे में आप बंद छेदों को खोल सकते हैं।
  • कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वह खाना बिना बर्तन को ढके हुए बनाती हैं, जिससे कि सारी गर्मी बाहर आ जाती है और गैस ज्यादा लगती है। ऐसे में यदि आप चाय बना रही हैं, चावल उबाल रही हैं या कोई अन्य चीज बना रही हैं तो आप उसके ऊपर किसी बर्तन को ढकें। ऐसा करने से खाना जल्दी बनेगा और गर्मी भी बाहर नहीं आएगी।
  • महिलाएं पहले गैस जला लेती हैं और खाना बनाने की तैयारी बाद में करती हैं। ऐसे में महिलाएं पहले खाने की सारी तैयारी कर लें। उसके बाद गैस जलाएं। जैसे - सब्जियां काटना, आटा गूंथना, रोटी बेलकर रखना। ऐसा करने से भी गैस की काफी बचत हो सकती है।
  • कुछ महिलाएं अपने गीले हाथों को गैस के ऊपर रखकर सुखाती हैं। ऐसा करने से भी गैस जल्दी खत्म हो सकती है। महिलाओं को हाथ सुखाने के लिए गैस का इस्तेमाल नहीं बल्कि तौलिये का इस्तेमाल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में रसोई गैस-सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।