Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

Mumbai Airport Closing Timings: मुंबई आने जानें का प्‍लान तो नहीं कर रहीं? एयरपोर्ट से आ रही है बड़ी सूचना, आज फ्लाइट से सफर करने वाले हो जाएं अलर्ट

Mumbai Airport Closing Timings: मुंबई एयरपोर्ट से हर दिन हजारों लोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लेते हैं। लेकिन आज 6 घंटे तक आपको यहां से कोई भी फ्लाइट उड़ते हुए नजर नहीं आने वाली है।
Updated:- 2025-05-09, 14:43 IST
mumbai airport advisory closed for 6 hours today know why

मुंबई वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप फ्लाइट से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ताजा अपडेट जान लें। क्योंकि, ऑपरेशन सिंदूर के चलते लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार नए-नए अपडेट आ रहे हैं। आज एयरपोर्ट की तरफ से नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके अनुसार मुंबई एयरपोर्ट आज 6 घंटे तक बंद रहने वाला है। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा तय करके फ्लाइट लेने वाले यात्री, घर से निकलने से पहले मुंबई एयरपोर्ट की ताजा खबर पढ़ कर ही निकलें। मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ी ताजा जानकारी हम आपको विस्तार से बताएंगे।

मुंबई एयरपोर्ट कितने बजे से कितने बजे तक बंद रहेगा? (Mumbai Airport Closure Timings)

Mumbai Airport Closure Timings

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा का प्लान बना रहे लोग अलर्ट हो जाए। क्योंकि, आप 6 घंटे तक कोई फ्लाइट नहीं ले पाएंगे। एयरपोर्ट को बंद रखने का समय फिलहाल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। लेकिन अगर आपकी फ्लाइट शाम 5 बजे के बाद है, तो भी आप अपडेट पढ़ने के बाद ही फ्लाइट के लिए निकलें, क्योंकि हो सकता है कि इस समय को बढ़ाया जाए।

  • जानकारी के अनुसार दोनों रनवे, 09/27 और 14/32 बंद किए गए हैं। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट नहीं उड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor Flight Advisory: भारत में एयरपोर्ट-एयरलाइन की तरफ से यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी, आज लेने जा रही हैं फ्लाइट तो अपडेट जान लें

मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटे के लिए क्यों बंद किया गया है? (Why Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport Close)

Why Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport Close

हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट को बंद करने की वजह भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को नहीं बताया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्री-मानसून रनवे रखरखाव के लिए इसे बंद किया गया है, क्योंकि एयरपोर्ट पर काम किया जाना है। क्योंकि, लगभग 6 महीने पहले एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए काम करवाने की बात कही गई थी। फ्लाइट स्टेटस जानने के लिए आपऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढे़ं- फ्लाइट बुक करते समय इन बातों का रखा ध्यान, तो सस्ते में मिल जाएगी टिकट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।