Himachal Pradesh Travel: चंडीगढ़ वाले ऊना के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन, खुशी से झूम उठेंगे

Best Places Near Una In Himachal Pradesh: ऊना हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। यह शहर पंजाब के होशियारपुर और रूपनगर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कई शहरों के साथ सीमा साझा करता है।
ऊना शहर हिमाचल प्रदेश में स्वान नदी के किनारे स्थित है। यह सच है कि ऊना एक बेहतरीन जगह और पर्वतीय शहर है, लेकिन यहां घूमने के लिए बहुत कम ही जगहें मौजूद हैं, जहां पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ऊना के आसपास में स्थित कुछ ऐसी शानदार और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप एक बार घूमने के बाद हिमाचल की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।
प्रागपुर गांव (Pragpur Village)
ऊना के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले प्रागपुर ही पहुंचते हैं। हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद प्रागपुर एक ऐतिहासिक गांव भी माना जाता है।
प्रागपुर गांव को कई लोग प्रागपुर हेरिटेज गांव के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि यहां कई ऐतिहासिक महल, इमारत और फोर्ट मौजूद है। इसे देश का पहला हेरिटेज गांव भी माना जाता है। यह गांव घास के मैदान, मनमोहक नजारे और झील-झरनों के लिए भी जाना जाता है। यहां अपनों के संग सुकून का पल बिता सकते हैं। यहां ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।
- दूरी- ऊना से प्रागपुर गांव की दूरी करीब 53 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel: महाराष्ट्र के भुसावल का दीदार आपने किया क्या? आसपास में भी स्थित हैं बेहतरीन जगहें
नादौन (Nadaun)
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित नादौन एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह खूबसूरत शहर ऐतिहासिक शहर कांगड़ा जिले की सीमा पर मौजूद है, जो ब्यास नदी के किनारे स्थित है।
समुद्र तल से करीब 500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नादौन खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरने इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करते हैं। नादौन के पहाड़ों की ऊंचाई से हिमालय की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
दूरी-ऊना से नादौन की दूरी करीब 54 किमी है।
सरकाघाट (Sarkaghat)
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद सरकाघाट किसी भी पर्यटक के लिए जन्नत से कम नहीं है। मंडी शहर में मौजूद सरकाघाट अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। खासकर, यहां की हरियाली सैलानियों को खूब लुभाती है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, पहाड़ों पर बने लकड़ी का घर, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मौदान और झील-झरने सरकाघाट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां आप शिव मंदिर, सरकाघाट व्यू पॉइंट और सरकाघाट झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग और हाईकिंग भी कर सकते हैं।
- दूरी-ऊना से सरकाघाट की दूरी करीब 104 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Best Places Near Mussoorie: मसूरी के पास में स्थित इन खूबसूरत ऑफबीट जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
मंडी (Mandi)
हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला मंडी, पर्यटकों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यह एक ऐतिहासिक शहर ही है। मंडी को कई लोग 'छोटा काशी, यह 'वाराणसी ऑफ़ हिल्स' के नाम से भी जानते हैं। इसलिए यहां हर समय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
ब्यास नदी के किनारे स्थित अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई पुराने महल, इमारत और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां आप बारोट, जोगिंदर नगर, कमला किला, शिकारी देवी मंदिर जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मंडी की हसीन वादियों में आप ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-ऊना से मंडी की दूरी करीब 137 किमी है।
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
ऊना के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- कांगड़ा, पालमपुर, शिमला और धर्मशाला जैसी शानदार जगहों पर पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@wikimedia,seawatersports
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।