Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:19 PM IST

घर के बने साबूदाना पापड़ तलने के बाद दांतों में चिपकते हैं? सुखाते समय न करें ये गलतियां

साबूदाना पापड़ बनाने के लिए साबूदाना, आलू, नमक हल्का मसाले और पानी की जरूरत होती है। कम सामग्री के साथ इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता।
Updated:- 2026-07-18, 17:51 IST
How to make crispy sabudana papad at home

आजकल कुछ महिलाएं घर पर ही साबूदाना पापड़ बनाने लगी हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान होता है। इसलिए, आप इसे एक साथ ढेर सारे बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। एक समय था जब साबूदाना पापड़ खास अवसरों जैस व्रत और त्योहारों के समय बनते थे, लेकिन अब इसे चाय के साथ नाश्ते के तौर पर खाने के लिए भी यूज किया जाता है। साबूदाना पापड़ खाने में कुरकुरा और स्वाद से भरपूर होता है। इसे तलकर खाया जाता है, बच्चों को भी यह बहुत ज्यादा पसंद है।

साबूदाना पापड़ दांतों में क्यों चिपकते हैं?

साबूदाने को सही तरीके से न भिगोना- इसका सबसे बड़ा कारण, पानी में भिगोने का तरीका हो सकता है। आप इसे पानी में कम समय तक भिगोकर रखेंगी, तो यह सही खिलता नहीं। ऐसे में जब आप इसे उबालकर सुखाने के लिए डालती हैं, तो सह टेक्सचर भी नहीं आ पाता। वहीं कई महिलाएं पापड़ को 24-24 घंटे भिगोकर छोड़ देती हैं। जरूरत से ज्यादा पानी में भिगो दिया जाए तो भी इसका मिश्रण पतला हो जाता है और दातों में चिपकने लगता है।

  • ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा। इससे यह दातों में चिपकेगा नहीं।

इसे भी पढ़ें- बिना कॉर्न फ्लोर के कैसे बनाएं क्रिस्पी आलू चिप्स? जानें सही तरीका

Tips to prevent sabudana papad sticking

पापड़ बहुत ज्यादा मोटा होना

ज्यादातर महिलाएं मिश्रण तैयार होने के बाद इसे सही से फैलाना भी नहीं जानती। पापड़ फैलाते समय इसका मिश्रण बहुत ज्यादा मोटा रखेंगी, तो अंदर नमी बनी रहेगी और ऊपर से पापड़ सूखा हुआ दिखाई देगा। ऐसे में दब आप इसे तलकर खाएंगी, तो अंदर में चिपचिपा होने की वजह से यह दातों में चिपकेगा। इसलिए, पापड़ को एक समान मोटाई में फैलाएं, जिससे यह अच्छे से सूख सके।

Ideal sabudana soaking time for papad

बहुत ज्यादा उबाल देना

साबुदाना को पानी में रखने के बाद इसे पानी में उबाला जाता है। ऐसे में कई महिलाएं इसका गाढ़ा पेस्ट बनाने के चक्कर में घंटों तक पकाती रहती हैं। ऐसे में यह मिश्रण इतना ज्यादा गाढ़ा हो जाता है कि सुखाते समय प्लेट पर फैलता भी नहीं। इसलिए, ध्यान रखें कि आपको इसे उतना ही पकाना, जिसमें साबुदाना पका हुआ लगे। यह चेक करने के लिए आप साबुदाना का एक दाना निकालकर दबा कर देंगे। अगर यह हाथों से दब रहा है, तो इसका अर्थ है कि यह पक चुका है।

इसे भी पढ़ें- दूध सफेद तो फिर मक्खन पीला क्यों? कोई नहीं जानता है यह सीक्रेट

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर के बने साबूदाना पापड़ को बाजार जैसे कुरकुरे बना सकती हैं। इसे अच्छे से दोनों तरफ से सुखाएं, ताकि यह दातों में न फंसे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।