गर्लफ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए ढूंढ रहे हैं अच्छी जगह, तो इन 3 सेफ जगहों को करें लिस्ट में शामिल

अगर पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जाना है, तो आप असम के गुवाहाटी से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक ड्राइव कर सकते हैं। दिल्ली से ट्रिप पर जाने वाले लोगों को अगर 3 दिन का ट्रिप प्लान करना है, तो पहले यात्रा की शुरुआत ट्रेन से करें, इसके बाद बाइक रेंट पर लेकर आगे का सफर पूरा करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-09, 19:51 IST
romantic safe road trip in india for couple

बाइक पर घूमने के लिए किसी अच्छे समय की जरूरत नहीं है। अगर आपका पार्टनर साथ है, तो आप कहीं भी लंबे ट्रिप पर जा सकते हैं। रोड ट्रिप पर जाने वाले लोग अक्सर किसी सेफ जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। वैसे तो बारिश का मौसम प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह मौसम रोमांस का अहसास करवाता है। लेकिन आप गर्मी और सर्दी के मौसम में भी लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाते हैं। हर साल लगभग हर कपल अपने पार्टनर के साथ कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाता है।

बाइक और स्कूटी पर लॉन्ग ड्राइव पर जाना, तो कपल्स का सबसे फेवरेट समय होता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लॉग ड्राइव पर जाने वाली कुछ जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

रोड ट्रिप पर जाने के लिए अच्छी जगह

safe road trips in india for couples

दिल्ली से जैसलमेर भी देश की सबसे खूबसूरत रोड ट्रिप के लिए जाना जाता है। यह जगह अधिकतर रेगिस्तानी है, इसलिए यहां का नजारा बेहद सुकून वाला लगता है। यहां आपको एक अलग शांति का अहसास होगा। इसलिए अगर आप दिल्ली-एनसीआर से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आप 3 दिन का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप ट्रिप की शुरुआत शनिवार को करें और सोमवार के दिन वापस जैसलमेर से दिल्ली लौट आएं। 

इसे भी पढ़ें- Road Trips near Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का लुत्फ उठाना है, तो इन रोड ट्रिप्स पर एक बार जरूर जाएं

 

मनाली से श्रीनगर की सड़क यात्रा

manali

मनाली से श्रीनगर की सड़क यात्रा को धरती का स्वर्ग माना जाता है। अगर आप दिल्ली से किसी अच्छी जगह रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो पहले आप दिल्ली से मनाली बस से सफर करें। इसके बाद आप मनाली में स्कूटी रेंट पर लेकर  श्रीनगर तक का सफर कर सकते हैं। आपको इस रोड ट्रिप में जो नजारा देखने को मिलेगा, वो वाकई आपको सुखद अहसास करवाएगा।  रोमांट्रिक ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को यह जगह पसंद आएगी। रोड ट्रिप पर जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Delhi-NCR Famous Places: जिंदगी रोमांस से भर जाएगी, जब गुरुग्राम के आसपास स्थित इन जगहों को मानसून में करेंगे एक्सप्लोर

मुंबई से महाबलेश्वर मार्ग 

mahabaleshwar

अगर मुंबई से पार्टनर के साथ 3 दिनों का रोड ट्रिप प्लान करना है, तो आप मुंबई से महाबलेश्वर जा सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको एक दिन का समय लगेगा, लेकिन इसके बाद आप लोनावला और खंडाला तक भी सड़क यात्रा पर जा सकते हैं। इन सड़कों पर ठंडी हवा, ताजा मौसम और हल्की बारिश वाकई आपके ट्रिप को जिंदगी भर के लिए यादगार बना देगी। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Quora

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।