Tue Oct 13, 2026 | Updated 08:52 AM IST

ऑफिस से छुट्टी लेकर पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान, अच्छी हैं कानपुर के पास ये 3 जगह

कानपुर उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित सबसे सुंदर शहरों में से एक है। यहां के खान-पान संस्कृति और खूबसूरत नजारों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। अगर आप कानपुर के आस-पास किसी फेमस लोकेशन पर घूमने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।   
Updated:- 2024-06-18, 11:18 IST
romantic places  kanpur

ऑफिस और काम से  ऊब गए हैं, तो आपको एक छोटा ट्रिप प्लान करना चाहिए। आप एक से दो दिन के ट्रिप पर कानपुर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कानपुर के आस-पास ऐसी कई सुंदर जगहें हैं, जो कपल्स को आकर्षित करेंगी।

सुंदर झील में बोटिंग, झरने, हरे-भरे पेड़ और एडवेंचर एक्टिविटी जैसी चीजों का मजा भी आप कानपुर में ले सकते हैं। अगर आप कानपुर से एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, जहां आप शाम तक घूमकर वापस आ जाएं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। 

रायबरेली घूमने का प्लान बनाएं

romantic places near kanpur km

कानपुर से रायबरेली की दूरी 116.1 किमी है। आप यहां मात्र 2 से 3 घंटे की बीच पहुंच सकते हैं। पार्टनर के साथ आप सुबह 8 या 9 बजे ट्रिप की शुरुआत करें। 12 बजे तक रायबरेली पहुंचने के बाद आप पूरे दिन यहां घूमें। इसके बाद आप शाम को 6 बजे वापस कानपुर के लिए निकल जाएं। इस तरह आप मात्र 1 दिन के लिए पार्टनर के साथ कानपुर से ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे आपको शहर से बाहर घूमने का भी मौका मिलेगा और खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा। 

  • रायबरेली में घूमने के लिए अच्छी जगह- डलमऊ, इंदिरा उद्यान, समसपुर पक्षी अभ्यारण्य और महेश विलास पैलेस जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Cheap Kanpur Market: कानपुर की सबसे सस्‍ती कपड़ा मार्केट के बारे जानें

 

 

कानपुर से बांदा घूमने का बनाएं प्लान

 

romantic places

अक्सर कपल्स शहर में घूमने की बजाय कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन बजट कम होने की वजह से वह कहीं दूर नहीं जा पाते। ऐसे कपल्स के लिए बांदा सबसे अच्छी जगह होगी। कानपुर से यहां पहुंचने में आपको 132 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। 3 घंटे में आप यहां पहुंच सकते हैं। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • बांदा में घूमने के लिए अच्छी जगह- भूरागढ़ किला, कालिंजर का किला और प्रसिद्ध मंदिरों में बाम्बेश्वर के पहाड़ में विराजमान भगवान शिव का मंदिर,  महेश्वरी देवी मंदिर बांदा और काली माता मंदिर दर्शन के लिए जाएं।

इसे भी पढ़ें- फोटोशूट को बनाना है यादगार तो कानपुर की इन हसीन जगहों पर पहुंचें

कानपुर में इन जगहों पर घूमने जाएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Banda apna (@bandaapna)

 बोटिंग  के लिए जाना है, तो मोती झील घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा पास में ही स्थित पार्क में आप घंटों पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा कपल्स को कानपुर  चिड़ियाघर,  ग्रीन पार्क स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम  जेके टेंपल जैसी जगह पर भी जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik, Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।