आगरा, उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक जगहों में से एक है। आगरा का नाम यहां स्थित ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल के लिए जाना जाता है। ताजमहल प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। लेकिन यहां आने वाले लोग केवल ताजमहल देखकर वापस नहीं जाते, उन्हें नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद होता है। कई पर्यटक आगरा में छिपी हुई, कम प्रसिद्ध जगहों की खोज में भी आते हैं। इसी खोज के तहत उन्हें कई ऐसे लोकेशन के बारे में भी पता चलता है, जिसका इतिहास डरावना है। कई बार लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि जहां वह घूमने के लिहाज से जा रहे हैं, वह जगह टूरिस्ट प्लेस नहीं बल्कि हॉरर है। आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिसकी इतिहास काफी डरावना है।
अगर आगरा में भूतिया जगहों की बात हो रही है, तो इसमें आगरा के किले का नाम जरूर आएगा। आगरा का किला मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया था। यहां किले में 2 कालकोठरी है। माना जाता है कि यहां तहखाने में कैदियों और राज्य के दुश्मनों को कैद किया जाता था। कई कैदियों की यहां मौत हुई है और आज भी उनकी आत्मा यहां भटकती है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसे आगरा के फेमस ऐतिहासिक स्थल में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Agra Metro News: आगरा में शुरू हुई मेट्रो सेवा, जानें किराए-रूट से लेकर सभी जानकारियां
आपने आजतक आगरा में सफेद ताजमहल के बारे में सुना होगा। लेकिन यहां एक लाल ताजमहल भी है। इसे आगरा के किले की रक्षा करने वाली सेना जॉन हैसिंग की याद में उनकी पत्नी ने बनवाया था। हालांकि, इस लाल ताजमहल को लोग भूतिया मानते हैं। लोगों को कहना है कि यहां भी रात के समय चीखने की आवाजें सुनाई देती है।
इसे भी पढ़ें- आगरा घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
आगरा में इस जगह को सबसे डरावनी जगह माना जाता है। यहां रहने वाले लोगों को का कहना है कि वह रात में इस घाट के आसपास भी नहीं भटकते, क्योंकि यहां रात में आत्माएं घूमती हैं। हालांकि इस जगह पर लोगों को अंतिम संस्कार किया जाता है, इसलिए भी लोग इस जगह को भूतिया कहते हैं। लोगों का मानना है कि रात में यहां अजीब-अजीब आवाजें भी आती हैं। हालांकि, यह आगरा में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के अनुसार है, हम इन तथ्यों और बातों की पुष्टि नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य महज स्थानों को लेकर चल रही किंवदंतियों की सूचना पहुंचाना है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।