भारत में यूं तो घूमने की कई बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन अगर आपने महाराष्ट्र घूमने का प्लॉन बनाया है तो आपकी ट्रिप सिर्फ मुम्बई तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। बल्कि आपको पुणे भी जरूर जाना चाहिए। पुणे महाराष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण महानगरों में से एक है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह विशेष शहर मुंबई शहर से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन वास्तव में, ये दोनों शहर कई पहलुओं में भिन्न भी हैं।
ऐसे कई कारण है जो पुणे को घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं। जबकि अधिकांश अन्य स्थान आपको यात्रा करने के एक या दो कारण बताते हैं, पुणे में कई ऐसे पहलू हैं जो आपको यहां पर बार-बार वापस आने के लिए प्रेरित करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ वजहों के बारे में बता रहे हैं, जो पुणे को घूमने की एक बेहतरीन जगह बनाते हैं-
पुणे उत्तर भारत का एकमात्र मेगा शहर है जो असंख्य हिल स्टेशनों से घिरा हुआ है। पुणे के आसपास भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन स्थित हैं। जब आप यहां पर हैं तो आप कुछ घंटों की ड्राइव करके माथेरन, महाबलेश्वर, पंचगनी जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन पर जा सकते हैं और वहां पर अच्छा वक्त बिता सकते हैं।
पुणे को ऐतिहासिक रूप से भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शहर का इतिहास और संस्कृति बेहद ही समृद्ध (पश्चिम बंगाल ट्रिप) है। यहां पर कई किले, महल और अन्य ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं, जो इसे देखने व घूमने लायक एक बेहतरीन जगह बनाते हैं। पुणे में मराठा साम्राज्य के समय की एक समृद्ध ऐतिहासिक विरासत है। ऐसा माना जाता है कि इसकी जड़ें राष्ट्रकूट राजवंश के दौरान मध्यकालीन काल में थीं, लेकिन इसमें ज्यादातर मराठा और ब्रिटिश साम्राज्यों से संबंधित स्मारक हैं। पुणे देश के उन कुछ स्थानों में से एक है जहां भारतीय स्वतंत्रता का आंदोलन अपने चरम पर था। जब आप यहां पर हैं, तो शनिवार वाड़ा, आगा खान पैलेस और सिंहगढ़ किले जैसे ऐतिहासिक जगहों को देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Poveglia Island: दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए जाते थे लाखों लोग
पुणे में आकर आपको इसलिए भी बेहद अच्छा लगने वाला है, क्योंकि यहां का कल्चर बेहद ही अलग है। इस शहर की महत्ता का (कपल्स के लिए पैकेज) अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुणे को महाराष्ट्र के कल्चरल कैपिटल के रूप में जाना जाता है। इसमें साल भर होने वाले कई त्योहारों, आर्ट गैलरीज, थिएटर्स और म्यूजिक परफार्मेंस आपकी ट्रिप का मजा कई गुना बढ़ा देंगी। मराठी, पंजाबी, गुजराती और अन्य समुदायों से प्रभावित शहर की सांस्कृतिक विविधता यकीनन इस जगह को बाकी अन्य जगहों से काफी अलग बनाती है।
यह विडियो भी देखें
पुणे में पूरे वर्ष जलवायु मॉडरेट रहती है, जिसके कारण यह जगह घूमने लायक बेहतरीन जगह बन जाती है। मानसून का मौसम शहर की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाता है, जिसमें पहाड़ियों और घाटियों के आसपास हरियाली देखने लायक होती है।
इसे भी पढ़ें: Surajkund Mela 2024: सूरजकुंड मेला देखने जाने से पहले पढ़ लें ये 5 जरूरी बातें
अगर आप एक फूड लवर हैं तो पुणे आपके लिए घूमने लायक एक बेहतरीन जगह है। यहां पर स्ट्रीट फूड से लेकर बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां तक मौजूद है। यह शहर अपने स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन डिशेज के साथ-साथ इंटरनेशनल फूड के लिए भी जाना जाता है। एफसी रोड और जेएम रोड पर आपको कुछ बेहतरीन स्ट्रीट फूड्स खाने का मौका मिलेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।