herzindagi
about deolo hill west bengal

यह हिल्स पश्चिम-बंगाल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का करता है काम, आप भी ट्रिप बनाएं

अगर आप भी पश्चिम बंगाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस राज्य में एक ऐसा हिल्स मौजूद है जिसे एक्सप्लोर करने के बाद हिमाचल या उत्तराखंड को भूल जाएंगे।  
Editorial
Updated:- 2024-02-06, 18:00 IST

West bengal travel: पश्चिम बंगाल भारत के पूर्व में स्थित बंगाल की खाड़ी से लेकर हिमालय की गोद तक फैला हुआ एक खूबसूरत राज्य है। यह राज्य अपने अंदर साहित्य, कला, संस्कृति और कई पूर्व शासक शक्तियों की विरासत का इतिहास समेटे हुआ है।

पश्चिम बंगाल की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां मौजूद समुद्री इलाके से लेकर दार्जिलिंग की हसीन पहाड़ियों को एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

पश्चिम बंगाल में मौजूद देवोलो हिल एक ऐसी जगह है जो राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करता है। इस आर्टिकल में हम आपको देवोलो हिल की खासियत और आसपास मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

देवोलो हिल कहां है? (Where is deolo hill west bengal)

Where is deolo hill west bengal

देवोलो हिल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 626 किलोमीटर उत्तर दिशा में मौजूद है। यह खूबसूरत हिल्स कालिम्पोंग शहर के बीच में स्थित है, जिसके चलते सैलानियों के बीच में काफी फेमस है।

देवोलो हिल के पश्चिम में दार्जलिंग और पूरब में आगे बढ़ेंगे तो न्योरा घाटी मौजूद है। देवोलो हिल पूरब में करीब 500 किलीमीटर आगे बढ़ाने से भूटान की सीमा आरंभ हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर का यह किला राजाओं का हुआ करता था निवास, फिर भी क्यों मिला कंगला नाम

देवोलो हिल की खासियत (Why deolo hill is famous)

Why is deolo hill famous

देवोलो हिल की खासियत एक नहीं, बल्कि कई है। यह हिल्स कालिम्पोंग शहर के बीच में स्थित है, इसलिए इस हिल्स को कालिम्पोंग का जान माना जाता है। यह खूबसूरत पहाड़ी कालिम्पोंग को जोड़ने का काम करता है।

यह विडियो भी देखें

देवोलो हिल को कालिम्पोंग शहर के आसपास मौजूद सबसे उंचा पहाड़ माना जाता है। यह हिल्स बारिश, ठंड या गर्मी के मौसम में भी बादलों से ढका हुआ रहता है। यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।

 

सैलानियों के क्यों देवोलो हिल खास है? (Why deolo hill famous for travel)

Why deolo hill famous for travel

समुद्र तल से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद देवोलो हिल सैलानियों के बेहद ही खास माना जाता है। यह हिल प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।

देवोलो हिल को एक्सप्लोर करने के लिए सिर्फ स्थानीय पर्यटक ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने के पर्यटक पहुंचते हैं। चाय के बागान, रंग-बिरंगे फूल, घने जंगल और झील-झरनों के बीच घूमने के लिए देवोलो हिल को बेस्ट माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: भारत को जल्द ही मिलेंगे 5 नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, यूपी समेत इन जगहों पर खुलने की है तैयारी

 


देवोलो हिल के आसपास घूमने की बेस्ट जगहें (deolo hill near tourist places)

deolo hill near tourist places

देवोलो हिल के आसपास ऐसी कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। डरपिन दारा हिल, थारपा चोलिंग मठ, मॉर्गन हाउस, थोंगसा गोम्पा और मंगल धाम मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

देवोलो हिल सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि ट्रेकिंग और हाईकिंग के लिए भी फेमस है। इसके अलावा देवोलो हिल में जीवन भर के लिए यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-wiki

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।