विश्व का लगभग हर कोना किसी न किसी रहस्यमयी कहानियों के लिए जरूर जाना जाता है। विश्व में मौजूद कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में कोई पढ़ता या सुनता है, तो चंद मिनटों के लिए सोच में पड़ जाता है कि क्या यह वाकई सच है या झूठ है।
विश्व के सबसे खूबसूरत देशों में से एक देश में एक ऐसी डरावनी जगह है, जिसकी कहानी आज से नहीं, बल्कि सदियों प्राचीन है। इस जगह के बारे में कई लोगों का मनाना है कि यहां लाखों लोगों को जींदा जला दिया गया था।
इस आर्टिकल में हम आपको उसी डरावनी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे खौफनाक आइलैंड माना जाता है। यकीनन इस आर्टिकल को पढ़कर आप भी कुछ समय के लिए सोच में पड़ जाएंगे।
दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड किसी और देश में नहीं, बल्कि इटली में मौजूद है। जी हां, इटली को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है। इस खूबसूरत देश में हर दिन हजारों लोग घूमने पहुंचते हैं।
इटली में मौजूद 'पोवेग्लिया आइलैंड' को दुनिया का सबसे दरवान आइलैंड माना जाता है। यह दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक भी है। इस आइलैंड को कई लोग 'मौत का आइलैंड' के नाम से भी जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनकर कांप जाती है रूह
पोवेग्लिया आइलैंड का इतिहास काफी दिलचस्प है। इस आइलैंड का इतिहास करीब 9वीं शताब्दी से भी प्राचीन बताया जाता है। इस आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि पहले यह बेहद ही खूबसूरत हुआ करता था, लेकिन एक घटना इसका इतिहास बदलकर रख दिया। (क्यों सब जगह लटकी हुई हैं Dead Dolls?)
यह विडियो भी देखें
कहा जाता है कि एक समय पूरे इटली में बुबोनिक प्लेग बीमारी फैल गई थी। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को पोवेग्लिया आइलैंड में रखा जाता था। धीरे-धीरे इस आइलैंड में बुबोनिक प्लेग बीमारी से पीड़ित लोगों की मृत्यु होने लगी और इसे डरावना आइलैंड के नाम से जाना जाने लगा।
अब तक तो आप जान ही चुके होंगे कि एक समय में इटली में प्लेग महामारी अपने अंतिम चरम पर थी। करीब डेढ़ लाख प्लेग महामारी से पीड़ित लोगों को पोवेग्लिया आइलैंड में रखा गया था।
कहा जाता है कि जब बीमारी का कोई समाधान नहीं मिला तो उन डेढ़ लाख लोगों को जिंदा जला दिया गया। माना जाता है कि इस घटना के बाद पूरा विश्व अचंभित हो उठा था।
इसे भी पढ़ें: भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
कहा जाता है कि इस दर्दनाक घटना के बाद कोई भी यहां घूमने जाने से पहले हजार बार सोचता है। लोगों का मानना है कि यहां से अजीबो-गरीब आवाजें आती रहती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शाम होते ही पोवेग्लिया आइलैंड चिल्लाने की आवाज आने लगती है।
पोवेग्लिया आइलैंड को लेकर यह दावा किया जाता है कि यहां आप भी डेढ़ लाख लोगों की मृत आत्मा भटकती रहती है। इसी वजह से पोवेग्लिया आइलैंड को इटली के साथ-साथ दुनिया की सबसे डरावनी जगह कहा जाता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-isnta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।