Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

Rainbow Dessert Recipe for Pride Party: प्राइड पार्टी के डिनर के बाद सर्व करें ये रेनबो डेजर्ट्स

जून के महीने भर LGBTQ&nbsp; समुदाय के लोग पूरे महीने भर प्राइड मंथ सेलिब्रेट करते हैं। इस लेख में हमने प्राइड थीम में डेजर्ट के कुछ आइडियाज शेयर की है, इसे आप अपने फूड मेनू में शामिल कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-14, 13:26 IST
how to make rainbow dessert recipes

पूरे जून के महीने में लाखों लोग प्राइड मंथ मनाते हैं। सभी लोग इसे अलग और यादगार बनाना चाहते हैं। पूरे महीने भर परेड से लेकर एक्सीबिशन, वर्कशॉप और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। बहुत से लोग अपने पार्टनर, फ्रेंड्स या चिल्ड्रन को स्पेशल फील करवाने के लिए पार्टी या डिनर ऑर्गनाइज करते हैं। लोग अपने करीबी को खास महसूस कराने के लिए प्राइड पार्टी के थीम को प्राइड या रेनबो रखते हैं। ऐसे में यदि आपने सब कुछ थीम के अनुसार कर लिया है और आपको डेजर्ट को कैसे थीम के अनुकूल बनाएं ये समझ नहीं आ रहा है तो इस लेख को आगे पढ़ें। हमने कुछ प्राइड थीम के अनुसार डेजर्ट आईडियाज शेयर किए हैं इसे ट्राई कर सकते हैं।

रेनबो केक 

pride party dessert ideas ()

रेनबो केक बनाने के लिए आप एक बाउल में मैदा और बेकिंग पाउडर को मिलाएं। अब दूसरे बाउल में कंडेंस्ड मिल्क,तेल,चीनी पाउडर डालकर 10 मिनट तक फेंटें जब तक ये क्रीमी कंसिस्टेंसी में न आ जाए। अब इसमें दूध मिलाएं और बेटर तैयार करें साथ ही एसेंस की कुछ बूंद भी डालें। बैटर 5 अलग-अलग बाउल में रखें। अलग अलग रंग के फूड कलर बना लें और सभी को अलग अलग बाउल में डालकर मिक्स करें। अब केक टीन में बारी बारी सभी रंग के बैटर को चम्मच से डालें और बेक करने के लिए रखें। बेक होने के बाद उसमें अपनी पसंद के फ्लेवर का क्रिम लगाएं। 

रेनबो कप केक

pride month dessert recipes in hindi

एक बाउल में केक बेटर लें और उसमें नींबू सोडा ऐड करें। अच्छे से फेंटने के बाद इसे 3 से 4 भागों में बांट लें। 3-4 अलग अलग फूड कलर सभी बैटर में मिलाएं। बेक करने से पहले ओवन को 350 डिग्री तक गर्म करें। अब कंटेनर में बैटर को परत दर परत डालें। अब इन कप केक कंटेनर को 35 मिनट के लिए बेक करें। बेक होने के बाद इसे निकाल कर इसमें अलग अलग रंगों के क्रिम लगाते हुए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: प्राइड मंथ को सेलिब्रेट करने के लिए लंच और डिनर में बनाएं ये खास रेसिपी 

रेनबो आइसक्रीम

pride party

यह बनाना बेहद आसान है इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में व्हीप्ड क्रीम डालें और मिल्कमेड डालकर अच्छे से फेंटे। इसे 5-6 अलग अलग बाउल में रखें। अब इसे अपने पसंद के फूड कलर मिलाएं। सभी को एक बाद एक परत में एक कंटेनर में रखें और ऊपर से एल्युमिनियम फॉइल से पैक कर ढक्कन लगाकर फ्रिज में सेट होने के लिए रखें। 1-2 घंटे में आपका रेनबो आइसक्रीम तैयार हो जाएगा। सर्व करने से पहले इसे कलरफुल टूटी फ्रूटी से गार्निश करें।

इसे भी पढ़ें: प्राइड मंथ में दोस्तों के साथ मुंबई के इन कैफे में जरूर जाएं

प्राइड पार्टी के लिए इन डेजर्ट रेसिपी को जरूर ट्राई करें और हमें कमेंट कर बताएं कि ये आइडियाज आपको कैसे लगे। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।