Pushkar Camel Fair 2024: नवंबर में इतने दिनों तक चलने वाला है पुष्कर ऊंट मेला, राजस्थान जा रहे लोगों को होगा बड़ा फायदा

इस साल पुष्कर में ऊंट मेला की शुरुआत 9 नवंबर से होने जा रही है। 9 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक आप इसे मेले का मजा उठा पाएंगे। पुष्कर जिसे अभी तक आपने शांत शहर की तरह देखा होगा, लेकिन जल्द ही दुनिया भर के पर्यटकों का यह स्वागत करेगा। पुष्कर मेले को 'ऊंट मेला' के नाम से भी जाना जाता है। इस मेले में आपको मेले में राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं का बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप राजस्थान को और भी करीब से देखना और समझना चाहते हैं, तो आपके लिए पुष्कर जाने का इससे अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता। यहां आप जीवंत राजस्थानी संस्कृति, स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने और ऊंटों की बिक्री देखने के लिए जा सकते हैं।
पुष्कर ऊंट मेला में क्या होगा खास?

इस मेले में आपको एक से एक सुंदर ऊंट देखने को मिलेंगे। लोग अपने ऊंट को सुंदर से सुंदर तरीके से सजाकर लेकर आते हैं। यहां हजारों ऊंट मिलेंगे और सभी सुंदर रंग-बिरंगे और साज-सज्जा से सजे हुए होंगे। इस मेले में एक दिन आप चले गए, तो हर दिन आपका यहां जाने का मन करेगा। आप सोचेंगे कि जितने दिन यह मेला चल रहा है, उतने दिन आप यहां पर ही गुजारें। पुष्कर में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहें कई हैं।

- मेले में आपको ऊंट दौड़, ऊंट नृत्य प्रदर्शन, लोक संगीत और नृत्य प्रदर्शन, कलाबाज़, पारंपरिक कठपुतली शो और विभिन्न अन्य प्रतियोगिताएं देखने को मिलेंगी।
- आज से पहले राजस्थान तो आप कई बार गए होंगे, लेकिन नवंबर जैसे अच्छे मौसम में घूमने का मौका और तरह-तरह के खेल और मेले में घूमने का मौका साल में आपको बस एक ही बार मिलेगा।
- इस साल मेला 9 नवंबर से 15 नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा के शुभ समय के दौरान आयोजित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- राजस्थान के सरिस्का को क्यों कहा जाता है बच्चों के लिए बेस्ट जगह, ट्रैवल प्लान से पहले जान लें ये 5 बातें
आपको पुष्कर मेला देखने क्यों जाना चाहिए?

आज से पहले भले ही आप पुष्कर कई बार गए होंगे, लेकिन मेले जैसा नजारा आपको आज तक नहीं देखने को मिला होगा। इस मेले की सबसे अच्छी बात यह कि यहां आपको एक साथ हजारों की संख्या में ऊंट देखने को मिल जाएंगे। क्या ऐसा नजारा आप कभी अपने शहर में देख पाएंगे। इसके अलावा राजस्थानी पोशाक पहनें ढेर सारे लोग, रंग-बिरंगे कपड़ों में अपनी संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।
यहां पर ही आप दुनिया के सबसे बड़े ऊंट व्यापार मेला को भी देख पाएंगे। इस मेले में ही पूरे राजस्थान से व्यापारी ऊंट, घोड़े और मवेशियों को खरीदने और बेचने के लिए आते हैं। इस मेले के दौरान माहौल सचमुच बेजोड़ होता है। यह राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- जयपुर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह, पार्टनर के साथ बनाएं ट्रैवल प्लान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।