पोहे के ये लाजवाब अप्पे ट्राई किए हैं? नोट कर लें यह आसान रेसिपी

सुबह की भागदौड़ के बीच में अगर आप बच्चों के टिफिन या नाश्ते के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी डालने के बारे में सोच रही हैं तो पोहा आपके बेहद काम आ सकता है, लेकिन अब आपको एक तरह का पोहा बनाने की जरूरत नहीं है। इस बार इसे एक मजेदार और क्रिस्पी ट्विस्ट दें। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पोहे से बनने वाले लाजवाब और जालीदार अप्पे की बेहद आसान रेसिपी। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पोहे के अप्पे कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पोहे के अप्पे कैसे बनाएं? Recipe Card
पोहे के ये लाजवाब अप्पे ट्राई किए हैं? नोट कर लें यह आसान रेसिपी
Ingredients
- 1 कप पोहा
- आधा कप सूजी (रवा) और आधा कप ताजा दही
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 छोटा बारीक कटा टमाटर
- 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर और 2 चम्मच बारीक शिमला मिर्च
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
- आधा छोटा चम्मच राई (तड़के के लिए)
- 1 चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच इनो या बेकिंग सोडा।
Step
- Step 1:
सबसे पहले 1 कप पोहा लेकर पानी से अच्छी तरह धो लें।
- Step 2:
अब पोहे को 5 मिनट अलग रखकर पूरी तरह नरम होने दें।
- Step 3:
फिर एक बर्तन में सॉफ्ट पोहा, आधा कप सूजी और आधा कप दही मिलाएं।
- Step 4:
अब इस मिश्रण में अपनी पसंद की बारीक कटी हुई सब्जियां और हरी मिर्च डालें।
- Step 5:
अब स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
- Step 6:
अब बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ें, जिससे कि सूजी पानी सोख लेम।
- Step 7:
अब एक छोटी चम्मच तेल में राई का तड़का लगाएं और बैटर में डालें।
- Step 8:
फिर बनाने से तुरंत पहले आधा चम्मच इनो डालकर बैटर को अच्छी तरह फुला लें।
- Step 9:
अप्पे पैन को गर्म करके सारे सांचों में हल्का सा तेल लगाएं।
- Step 10:
अब बैटर को भरकर दोनों तरफ से ढककर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक धीमी आंच पर सेकें।
कैसे बनाएं पोहे का अप्पे?
सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर पानी से दो बार अच्छी तरह धो लें। फिर पानी निकाल दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि पोहा पूरी तरह सॉफ्ट हो जाए।
- अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में भीगा हुआ सॉफ्ट पोहा डालें। अब इसमें आधा कप सूजी और आधा कप ताजा फेंटा हुआ दही मिलाएं। इन तीनों चीजों को चम्मच से अच्छी तरह आपस में मैश करते हुए मिक्स कर लें।
- अब कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर और हरी मिर्च डालें।
- साथ ही स्वादानुसार नमक और हरा धनिया डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।
इसे भी पढ़ें - बिना गैस और तड़के के भी लाजवाब और सॉफ्ट बन सकता है पोहा, नोट कर लें ये 2 आसान तरीके
- मिश्रण को और ज्यादा सॉफ्ट बनाने के लिए इसमें 2 से 3 चम्मच पानी छिड़कें। अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें जिससे सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
- एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें राई चटकाएं और इस तड़के को बैटर में मिला दें। अब अप्पे बनाने से ठीक पहले मिश्रण में आधा चम्मच खाने का सोड़ा डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिलाएं।
- अब अप्पे मेकर को गैस पर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। ब्रश की मदद से इसके सभी खानों में थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- चम्मच की मदद से तैयार बैटर को अप्पे के खानों में भरें। इसे ढककर 3 से 4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। जब निचली सतह सुनहरी हो जाए, तो इन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी थोड़ा सा तेल लगाकर क्रिस्पी होने तक सेक लें। आपके गरमा-गरम पोहा अप्पे तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें - मटर की सब्जी तो बहुत खाई होगी, अब घर पर बनाएं इसकी क्रीमी आइसक्रीम; जानें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।