Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:49 PM IST

IRCTC ऐप से कैसे बदलें अपना Boarding Station? पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे

अगर आप रेलवे के नियमों के अनुसार बोर्डिंग स्टेशन बदलती हैं, तो आपको इसके लिए एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ध्यान रखें कि स्टेशन का चुनाव ध्यान से करें।
Updated:- 2026-07-22, 23:42 IST
how to change the boarding station on your train ticket for free

Boarding Station का मतलब उस रेलवे स्टेशन से है, जिस स्टेशन से आप ट्रेन पकड़ेंगी। उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली से पानीपत जा रही हैं, तो आपका बोर्डिंग स्टेशन दिल्ली होगा, क्योंकि आप दिल्ली से ट्रेन ले रही हैं। हालांकि, कई बार यात्रियों को किसी वजह से बोर्डिंग स्टेशन बदलना पड़ता है। टिकट एक स्टेशन से बुक कर लेते हैं, लेकिन बाद में किसी काम के चलते वह दूसरे स्टेशन से यात्रा शुरू करने का प्लान बनाते हैं। ऐसी स्थिति में कई यात्रियों को लगता है कि ट्रेन टिकट कैंसिल करनी पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसी स्थिति में IRCTC आपको बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा देता है। आप एक भी रुपये खर्च किए बिना स्टेशन बदल सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे

Boarding Station बिना पैसे खर्च किए कैसे बदलें?

ट्रेन टिकट में बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए सबसे पहले आपको रेलवे की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा। ध्यान रखें कि आप बोर्डिंग स्टेशन केवल यात्रा समय शुरू होने से पहले ही बदल सकते हैं। अगर आपको लेट हो गया है, तो आप इसमें बदलाव नहीं कर सकते। इसके साथ ही यह भी जान लें कि बोर्डिंग स्टेशन बदलने से आपके टिकट का किराया भी वापस नहीं मिलता।

बोर्डिग स्टेशन बदलने के लिए गाइड

  • इसके लिए सबसे पहले आप रेलवे की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर जाएं और अपने अकाउंट से लॉगिन करें।
  • इसके बाद यहां आपको 'My Bookings' या 'Booked Ticket' सेक्शन में जाना है, जहां आपको अपनी जर्नी की टिकट नजर आएगी।
  • जिस ट्रेन टिकट का स्टेशन बदलना है, उसका चुनाव करें।
  • टिकट की जानकारी खोलने के बाद यहां पर 'Change Boarding Station' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब उस नए स्टेशन का नाम चुनें, जहां से आप ट्रेन में चढ़ना चाहती हैं।
  • नए बोर्डिंग स्टेशन की जानकारी को ध्यान से चेक करें और क्योंकि एक बार कन्फर्म करने के बाद इसे बदल नहीं सकती।
  • चेंज पर क्लिक करने के बाद आपकी टिकट डिटेल में नया बोर्डिंग स्टेशन अपडेट हो जाएगा।

इसे भी पढे़ें- 10 हजार में ऊटी ट्रिप, रहना-खाना और घूमना भी शामिल, IRCTC के इस पैकेज के बारे में जानें

boarding station change

Boarding Station कब तक बदल सकते हैं?

ट्रेन चलने के लगभग 24 घंटे पहले तक इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद ऑनलाइन बदलाव का ऑप्शन नहीं मिलता। बोर्डिंग स्टेशन बदलने के बाद आप केवल उसी नए स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकती हैं, जिसे आपने टिकट में अपडेट किया है। इसके साथ ही नया स्टेशन उसी ट्रेन के रूट में पड़ने वाला स्टॉप होना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि इसमें बदलाव करने के बाद आपको पुराने स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं मिल सकती।

इसे भी पढ़ें- Dakshin Bharat Yatra टूर पैकेज में क्या है खास? IRCTC के इस प्लान का बजट जानें

boarding station change

इसे बदलने से पहले रेलवे के नियमों और समय सीमा का ध्यान रखना जरूरी है। सही समय पर बदलाव करने से यात्रा में परेशानी से बचा जा सकता है और आप अपनी यात्रा नए स्टेशन से आसानी से शुरू कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।