herzindagi
places to visit near dhari devi temple uttarakhand

धारी देवी टेंपल के दर्शन करने जा रहे हैं, तो रास्ते में पड़ने वाली इन जगहों पर जरूर घूमकर आएं

धारी देवी मंदिर के प्रति उत्तराखंड के लोगों की गहरी श्रद्धा है। यहां के लोगों का मानना है कि धारी देवी उनकी रक्षक देवी हैं और राज्य में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा करती हैं। इसलिए, ही उनका मंदिर पानी में स्थित है।
Editorial
Updated:- 2025-05-07, 16:03 IST

उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित यह जगह, खूबसूरती के मामले में उत्तराखंड की अन्य जगहों को कड़ी टक्कर देती है। यह मंदिर पानी के बीचों बीच स्थित है, जो दूर से ही देखने को मिल जाता है। मंदिर इतना ज्यादा खूबसूरत है कि लोग रास्ते से गुजरते समय यहां जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस मंदिर की बनावट भी अलग और अनोखी है। आज के समय में लोग स्पेशल लंबी दूरी की यात्रा करके इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में लंबी यात्रा तय करने वाले लोग, रास्ते में पड़ने वाली फेमस जगहों पर भी घूमना चाहते हैं। वह अन्य ऐतिहासिक और फेमस जगहों को देखने के बाद ही अपने शहर वापस आना है। इसलिए, ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट है, जो उन्हें पसंद आएगी। आज के इस आर्टिकल में हम धारी देवी टेंपल के रास्ते में पड़ने वाली जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

देवप्रयाग (Uttarakhand Tourist Places)

places to visit near dhari devi temple uttarakhands

धारी देवी मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे लोगों को देवप्रयाग घूमकर जरूर जाना चाहिए। यहां आपको भागीरथी और अलकनंदा नदियों का संगम देखने को मिलेगा। यह जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि आप इससे अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। आपको भरोसा नहीं होगा कि आप इतनी खूबसूरत जगह देखकर आए हैं। यहां पानी के दो रंग एक साथ मिलते हैं, लेकिन पूरी तरह से अलग नजर आते हैं। आपको 2 रंग के पानी मिलते हुए यहां दिखेंगे, जो सुंदर नजारा पेश करते हैं। यहां आप रघुनाथ मंदिर के दर्शन करके जरूर आएं।

इसे भी पढ़ें- ऋषिकेश में कहां घूमने जाएं...हर बार यही सोचते हैं? तो इन जगहों को ट्रैवल लिस्ट में सेव कर लें

कोटेश्वर महादेव गुफा मंदिर

धारी देवी मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते में आप कोटेश्वर महादेव गुफा मंदिर के दर्शन करते हुए जा सकते हैं। यह मंदिर 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो चोपता रोड पर है। यह एक तरह की प्राकृतिक गुफा है, जिसका नजारा देखना आपको पसंद आएगा। यह अलकनंदा नदी के पवित्र तट स्थित है। इसलिए इसे भारत के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

मालथी गांव

village

मंदिर दर्शन से पहले आप मालथी गांव घूमते हुए जा सकते हैं। यहां आपको स्थानीय गढ़वाली संस्कृति और गांव की सादगी का अनुभव देखने को मिलेगा। मालथी गांव से धारी देवी मंदिर की दूरी लगभग 20 किमी है। अगर आप अपनी गाड़ी से घूम रहे हैं, तो यहां घूमना आपको अच्छा लगेगा। यह एक खूबसूरत गांव है, जहां आपका समय कब बीत जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। यह ऋषिकेश के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसो भी पढ़ें- Rishikesh To Badrinath: ऋषिकेश और बद्रीनाथ रूट में पड़ने वाली इन जगहों पर घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।