अब आपकी बारी है पापा को घुमाने की, इस फादर्स डे पर हैदराबाद की इन जगहों पर साथ में बिताएं खास पल

हैदराबाद में शाम के समय घूमना हो या दिन में, यहां आपको एक से एक जगहें समय बिताने के लिए मिल जाएंगी। फादर्स डे पर पिता के साथ समय बिताने के लिए आपको समय निकालना चाहिए।
Updated:- 2025-06-12, 17:11 IST
places to visit in hyderabad on fathers day 2025

Fathers Day Trip: बचपन की यादें भुलाई नहीं जा सकती। जब आपके पिता आपको छुट्टियों में कहीं न कहीं घुमाने जरूर लेकर जाते थे। गर्मी की छुट्टियों में या वीकेंड पर पापा हमेशा कहीं न कहीं का ट्रिप प्लान कर ही लेते थे। चाहे वो शहर का कोई पार्क हो, ऐतिहासिक किला या धार्मिक स्थल बचपन में हमें हर जगह पर घूमना पसंद था। रास्ते भर हमारी पसंद की चीजों को खरीद कर देना और अच्छा खाना खिलाना किसी तोहफे से कम नहीं था। लेकिन अब आपकी बारी है। फादर्स डे पर आपको अपने पिता को कहीं घुमाने का प्लान बनाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद में घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपके पिता को घूमना पसंद आएगा।

हैदराबाद में घूमने के लिए अच्छी जगहें (Places to visit in Hyderabad)

places to visit in hyderabad on fathers da

गोलकोंडा किला- चारमीनार की जगह पर गोलकोंडा किला घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि, चार मिनार के पास लगी मार्केट की वजह से यहां भीड़ ज्यादा होती है। इसलिए, यहां दिन में घूमने में आपके पिता परेशान भी हो जाएंगे। इससे बेहतर है कि आप शाम के समय गोलकोंडा किला घूमने का प्लान बनाएं। यहां शाम के समय मौसम भी अच्छा रहता है और लाइट शो भी होता है।

इसे भी पढ़ें-Summer Special Packages: बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में इन 3 मंदिरों के दर्शन का बनाएं प्लान, टूर पैकेज से भी जा सकते हैं घूमने

रामोजी फिल्म सिटी (Weekend Getaways Hyderabad)

Weekend Getaways Hyderabadsss

फादर्स डे पर घूमने के लिए रामोजी फिल्म सिटी भी बेस्ट जगह है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म सिटी में घुमाने के लिए बस की सुविधा भी दी जाती है। इसलिए आपको अपनी गाड़ी करने की चिंता नहीं रहेगी। आप केवल बस टिकट बुक करें और यात्रा पर निकल जाएं। रामोजी फिल्म सिटी का नजारा वाकई आपके पिता को पसंद आएगा। ध्यान रखें कि रामोजी फिल्म सिटी की टिकट थोड़ी महंगी है।

इसे भी पढ़ें:Kedarnath Helicopter Booking 2025: केदारनाथ यात्रा के लिए IRCTC के जरिए बुक करें हेलीकॉप्टर सर्विस, प्रोसेस और टिकट प्राइज जानें

बिरला मंदिर (Family trip to Hyderabad)

Family trip to Hyderabad

पूरा दिन बिताने के बाद आप शाम के समय बिरला मंदिर भी दर्शन के लिए पिता को ले जा सकते हैं। इस उम्र में माता-पिता को मंदिर जाना पसंद होता है। अगर बच्चे उनके साथ मंदिर जाते हैं, तो यह पिता को अच्छा अहसास करवाता है। इसलिए फादर्स डे पर आप अपने पिता के साथ बिरला मंदिर के दर्शन का प्लान भी बना सकते हैं। हैदराबाद में सुकून वाली जगहों में से सबसे खास माना जाता है इसे।

हैदराबाद में इन जगहों के अलावा आप नेहरू जूलॉजिकल पार्क, सालार जंग म्यूजियम, हुसैन सागर झील और बुद्ध स्टैच्यू जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,wiki

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।