शादी से पहले हर कपल अपने होने वाले पार्टनर को समझने के लिए समय बिताना चाहते हैं। उन्हें कोई ऐसी जगह पर जाना पसंद होता है, जहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिले। ऐसे में अगर आप हैदराबाद में कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां आपको कम बजट में अच्छी जगह घूमने का मौका मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गोलकुंडा किला
हैदराबाद में शादी से पहले घूमने के लिए गोलकुंडा किला सबसे अच्छी जगह हो सकती है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां घूमने जाना हर कपल को पसंद होता है। यह किला अपनी अद्भुत ध्वनि प्रणाली और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। किले की खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह किला इतना बड़ा है कि यहां आपको पार्टनर के साथ लंबा समय बिताने का मौका मिलेगा। शाम के समय यहां लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- बसंत ऋतु में पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं
चारमीनार
अगर अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो चारमीनार घुमाने लेकर जा सकते हैं। यह ऐतिहासिक स्मारक न केवल अपनी वास्तुकला के लिए बल्कि आसपास के बाजार के लिए भी बहुत लोकप्रिय हैं। यहां आप अपने पार्टनर को शॉपिंग करवा सकते हैं। इससे आपको अपने पार्टनर को समझने का अच्छे से मौका मिलेगा। यहां आप मोतियों वाली, पारंपरिक पोशाक और कई हाथों से बनी हुई चीजें भी खरीद सकते हैं। अपने फियान्से के साथ यहां की पतली गलियों में घूमना और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेना एक यादगार अनुभव होगा।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप
हुसैन सागर झील
हैदराबाद और सिकंदराबाद को जोड़ने वाली ये झील, पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी है। झील के बीचो-बीच स्थित भगवान बुद्ध की विशाल मूर्ति इस झील को और भी ज्यादा सुंदर बनाती है। यहां आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ बोटिंग भी कर सकते हैं। झील के किनारे पर स्थित लुंबिनी पार्क में बैठकर घंटो बातें भी कर सकते हैं। यहां की शाम की लाइटिंग और ठंडी हवा आपके एक दिन की मुलाकात को यादगार बना देगी। यह घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
बिरला मंदिर
शादी से पहले अपने होने वाले पति के साथ मंदिर जाना भी शुभ होता है। बिरला मंदिर में पार्टनर के साथ आप आर्शिवाद लेने जाएं। मंदिर सफेद संगमरमर से बना है, यहां से आपको शहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। मंदिर का शांत माहौल और इसकी वास्तुकला आपके मन को शांति और सुकून प्रदान करेगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों