herzindagi
image

अगर नहीं देखा उत्तराखंड का यह हसीन गांव तो घूमना है बेकार, गर्मियों में जरूर जाएं

Uttarakhand Hidden Places: अगर आप भी उत्तराखंड की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शायद आप भी नहीं गए होंगे।
Editorial
Updated:- 2025-04-15, 15:24 IST

Uttarakhand Me Ghumne Ki Jagah: पहाड़ी राज्यों में घूमने की बात होती है, तो कई लोग उत्तराखंड का नाम सबसे पहले लेते हैं। उत्तराखंड, देश का एक प्रमुख और खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

साल 2000 में गठित उत्तराखंड हर मौसम में सैलानियों को आकर्षित करता है। इस राज्य में स्थित नैनीताल से लेकर मसूरी, ऋषिकेश, औली, अल्मोड़ा और चकराता जैसी जगहों पर हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

उत्तराखंड की चर्चित जगहों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन इस राज्य में ऐसी अन्य और भी कई जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर हैं। जैसे- पिंसवार गांव के बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको पिंसवार गांव की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी गर्मी में ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने पहुंच सकते हैं।

उत्तराखंड में पिंसवार गांव कहां है? (Where Is Pinswar Village In Uttarakhand)

Where Is Pinswar Village In Uttarakhand

पिंसवार की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको यह बता दें कि पिंसवार गांव उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लॉक में स्थित एक छोटा और बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक गांव है।
आपको बता दें कि पिंसवार गांव मुख्यालय टिहरी से करीब 187 किलोमीटर पूर्व की ओर स्थित है। इसके अलावा, यह गांव उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 74 किमी की दूरी पर है। वहीं, उत्तरकाशी से करीब 107 किमी दूर स्थित है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: मई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की इन टॉप क्लास जगहों पर अपनों के साथ पहुंच जाएं

पिंसवार गांव की खासियत (Why Pinswar Village Is Famous)

Why Pinswar Village Is Famous  

समुद्र तल से करीब 9 हजार से ही अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद पिंसवार गांव खूबसूरती का भंडार माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरनों के बीच में मौजूद प्रकृति का खजाना माना जाता है।
पिंसवार गांव अपने शांत और शुद्ध वातावरण से भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। हिमालय की गोद में स्थित पिंसवार गांव उत्तराखंडी सांस्कृतिक और स्थानीय परंपरा के लिए बिह जाना जाता है। इस छोटे से गांव में आपको हर तरफ कच्चे या पत्थर के घर दिखाई देंगे।

पिंसवार की खूबसूरती क्यों प्रसिद्ध है? (Pinswar Village In Uttarakhand)

Pinswar Village In Uttarakhand

पिंसवार भले ही एक छोटा हा गांव है, लेकिन अपनी खूबसूरती से हर किसी को आकर्षित कर सकता है। पिंसवार गांव को उत्तराखंड का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। इस गांव से हिमालय पर्वतों की खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। भीषण गर्मी में भी पिंसवार में ठंडी-ठंडी हवाएं चलती चलती रहती हैं। बर्फबारी के समय इस गांव की खूबसूरती चरम पर होती है।

सैलानियों के लिए क्यों खास है पिंसवार गांव? (Pinswar Village For Traveller)

Pinswar Village For Traveller

पिंसवार गांव सैलानियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इस गांव को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गर्मी के मौसम में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
पिंसवार गांव अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। पिंसवार गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई लोग सिर्फ ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग के लिए पहुंचते हैं।    

इसे भी पढ़ें: Family Vacation Places: परिवार के साथ मई में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

पिंसवार गांव के आसपास घूमने की जगहें (Places Near Pinswar Village)

पिंसवार गांव के आसपास में घूमने ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप करीब 15 किमी दूर स्थित महासार ताल, 28 किमी दूर स्थित बालगंगा रेंज और पिंसवार कैम्पिंग साइट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@rishikeshdaytour,mr.navdeeprawat_413

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।