Best Places To Visit In May With Family: मई साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी पड़ती है, जिसकी वजह से हर कोई परेशान रहता है। इसलिए कई लोग परिवार के साथ ठंडी जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।
मई की भीषण गर्मी से जब लोग परेशान होते हैं, तो ठंडी जगहों से लेकर समुद्र किनारे घूमने का प्लान बनाते हैं। गर्मी में पहाड़ों में घूमने की बात होती है, तो हिमाचल से लेकर जम्मू और उत्तराखंड में कई लोग घूमना पसंद करते हैं। इसके अलावा, कई लोग समुद्र तट के किनारे ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मई की तपती गर्मी से दूर ठंडी हवाओं के बीच में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंच सकते हैं।
अगर आप मई की तपती गर्मी में उत्तराखंड की हसीन वादियों में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार ऋषिकेश, नैनीताल या मसूरी नहीं, बल्कि मुनस्यारी पहुंच सकते हैं। मुनस्यारी उत्तराखंड का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है।
गर्मी के मौसम में मुनस्यारी में कई लोग परिवार के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। मई में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है। यहां के पहाड़ों में हर समय ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। मुनस्यारी में परिवार के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी उत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Good Friday Weekend: गुड फ्राइडे लॉन्ग वीकेंड में देश की इन ठंडी जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
समुद्र तल से करीब 11 हजार से ही अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद काजा, हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत और हसीन जगहों में से एक है। यह खूबसूरत जगह लाहौल और स्पीति जिले में स्पीति नदी के किनारे स्थित है।
गर्मी के मौसम में काजा हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को ठंडी-ठंडी हवाओं से स्वागत करता है। मई के महीने में काजा का अधिकतम तापमान 13 °C के आसपास रहता है। इसलिए यहां कई लोग परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचते हैं। काजा में आप किबूर मठ और बुआ मठ के अलावा, हिमालय के लुभावने दृश्यों को भी देख सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से करीब 90 किमी दूर स्थित पहलगाम देश का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां देशी और विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। पहलगाम, जम्मू कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से भी एक है।
पहलगाम अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण से सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। मई के महीने में भी यहां ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती है। पहलगाम को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। पहलगाम में आप तुलियन झील, शेषनाग झील, चंदनवाड़ी और आरू घाटी जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप मई में परिवार के साथ दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको एल्लेपी पहुंच जाना चाहिए। एल्लेपी, केरल का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। एल्लेपी को कई लोग अलप्पुझा के नाम से भी जानते हैं।
एल्लेपी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बैकवाटर्स और नहरों के लिए प्रसिद्ध है। एल्लेपी को केरल में 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। यह राज्य के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स में से भी एक माना जाता है। अरब सागर के तट पर स्थित एल्लेपी में आप मौज-मस्ती करने के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की इन टॉप क्लास जगहों पर अपनों के साथ पहुंच जाएं
मई की तपती गर्मी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको नॉर्थ सिक्किम पहुंच जाना चाहिए। गर्मी के मौसम में यह सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मई के महीने में नॉर्थ सिक्किम का तापमान एकदम सुहावना रहता है। नॉर्थ सिक्किम की ठंडी हवाओं के बीच में आप गुरुडोनग्मार लेक, युमथांग वैली, चोपटा वैली, माउंटेन कटाओ, चुंगथांग, थंगू वैली और लाचेन जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@in_munsyari,moto_hodophile
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।