Pind daan 2022: इस जगह पिंड दान कर लिया तो फिर कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं

अगर आप भी पिंड दान के लिए किसी पवित्र स्थल पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह ज़रूर पहुंचें। यहां मिलता है मोक्ष।  
Updated:- 2022-09-21, 12:18 IST
pind daan in triveni sangam prayagraj

हिन्दू मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में मृत पूर्वजों के लिए पिंड दान करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि यह प्रथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने का अनुष्ठान है। ऐसा माना जाता है कि पिंड दान नहीं करने पर मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है।

इस विशेष मौके पर करोड़ों लोग पिंड दान करने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते रहते हैं। लेकिन कई लोग ऐसी जगह पहुंचना चाहते हैं जहां पिंड दान करने से दस गुना पुण्य मिलें।

भारत में एक ऐसी जगह है जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर कोई यहां पिंड दान करता है कि पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए इस जगह के बारे में जानते हैं।

त्रिवेणी संगम में करें पिंड दान

Pind Daan In Triveni Sangam

जी हां, हम जिस स्थान के बारे में जिक्र कर रहे हैं उस स्थान का नाम 'त्रिवेणी संगम' है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थित त्रिवेणी संगम (त्रिवेणी घाट) एक ऐसा स्थान है जिसे बेहद ही पवित्र माना जाता है। यहां हर साल लाखों लोग पिंड दान के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:नवरात्रि में आप भी इन जगहों पर घूमने पहुंचें,भक्तिमय हो जाएगा मन

त्रिवेणी संगम की पौराणिक कथा

triveni sangam pind dan prayagraj

सनातन काल से त्रिवेणी संगम हिन्दुओं के लिए एक बेहद ही पवित्र स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि यह एक ऐसी जगह है जहां भारत की तीन पवित्र नदियां-गंगा, यमुना और सरस्वती एक ही स्थान पर मिलती हैं।

ऐसा माना जाता है कि पिंड दान करने के बाद जो भी व्यक्ति त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं और पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

एक अन्य मान्यता है कि त्रिवेणी संगम का जिक्र भारतीय पौराणिक ग्रंथों में भी किया गया है और यहां यज्ञ करने से कई गुना लाभ मिलता है।

त्रिवेणी संगम कैसे पहुंचें?

Significance Of Pind Daan In Triveni Sangam Prayagraj

देश के किसी भी हिस्से से आप आसानी से त्रिवेणी संगम पहुंच सकते हैं।

  • दिल्ली से-दिल्ली से यहां पहुंचना बहुत आसान है। त्रिवेणी संगम पहुंचने के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। यहां पहुंचने के बाद लोकल टैक्सी या कैब लेकर त्रिवेणी संगम/घाट पहुंच सकते हैं। दिल्ली से 12424/12878/12302/22828 आदि नंबर कई ट्रेन प्रयागराज के लिए जाती हैं। (प्रयागराज की खूबसूरत जगहें)
  • मुंबई से- मुंबई से भी यहां आप बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं। त्रिवेणी संगम पहुंचने के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन (इलाहाबाद) पहुंचना होगा। यहां से लोकल टैक्सी या कैब लेकर त्रिवेणी संगम पहुंच सकते हैं।
  • मुंबई सेंट्रल से 12336/12322/11059/12741 आदि नंबर की कई ट्रेन प्रयागराज जाती हैं।
  • दिल्ली या मुंबई के अलावा भारत के अन्य हिस्सों से भी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचकर त्रिवेणी संगम जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:वैष्णो देवी जा रहे हैं तो आसपास स्थित इन जगहों पर भी घूमने ज़रूर पहुंचें


त्रिवेणी संगम के आसपास ठहरने की जगहें

best hotel in triveni sangam

त्रिवेणी संगम के आसपास ठहरने के लिए सस्ते से सस्ते कमरे आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप त्रिवेणी दर्शन होटल, तिवारी होमस्टे, होटल कृष्णा, होटल विनीत और होटल अमित पैलेस आदि होटल में ठहर सकते हैं। इन होटलों में 200 से लेकर 400 रुपये के अंदर कमरे आसानी से मिल जाते हैं। आपको बता दें कि ये सभी होटल त्रिवेणी संगम से लगभग 2-3 किमी के अंदर है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks,hz)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।