पौराणिक कथाओं और हिन्दू धर्म के अनुसार पूर्वजों के आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंड दान करना बेहद ही शुभ कार्य माना जाता है। इस साल श्राद्ध पक्ष यानी पिंड दान 10 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक चलने वाला है।
इस विशेष मौके पर हर दिन हजारों लोग भारत के अलग-अलग हिस्सों में पितरों के पिंड दान के लिए पहुंचते हैं। जैसे हरिद्वार, प्रयागराज आदि जगहों पर पिंड दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
लेकिन राजस्थान में भी एक ऐसी जगह है जिसके बारे में कहा जाता है कि इस स्थान पर अगर कोई पिंड दान करता है तो पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए इस जगह के बारे में जानते हैं।
जी हां, राजस्थान की जिस जगह के बारे में जिक्र कर रहे हैं उस जगह का नाम है पुष्कर। राजस्थान के इस शहर में श्राद्ध पक्ष पर हर दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि पुष्कर में 7 कुलों और 5 पीढ़ियों तक के पूर्वजों की शांति के लिए श्राद्ध किए जाते हैं। एक अन्य मान्यता है कि भगवान श्री राम ने भी पुष्कर में अपने 7 कुलों और 5 पीढ़ियों का उद्धार करने के लिए यहां श्राद्ध किया था।
पौराणिक महाकाव्य महाभारत के वनपर्व के अनुसार श्री कृष्ण ने पुष्कर में दीर्घकाल तक तपस्या की थी। सुभद्रा के अपहरण के बाद अर्जुन ने पुष्कर में ही विश्राम किया था और श्रीराम ने भी अपने पिता दशरथ का श्राद्ध पुष्कर में ही किया था। (पुष्कर में घूमने की जगहें)
पुष्कर में स्थित एक कुंड का बेहद महत्व है जिसका नाम 'गया कुंड' बताया जाता है। कहा जाता है कि जो लोग इस कुंड के पास श्राद्ध करते हैं उन्हें दस गुणा लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें:IRCTC Tour: नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 3 बेहतरीन टूर पैकेज, पढ़ें पूरी जानकारी
पिंड दान करने के बाद यहां ब्राह्मणों को भोजन करवाना बेहद ही शुभ कार्य माना है और कहा जाता है कि ऐसा करने पर पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पुष्कर में गायों को भोजन देना भी बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला का आयोजन इसी स्थान पर होता है।
देश के किसी भी हिस्से से आप आसानी से पुष्कर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पिंड दान के लिए हरिद्वार जा रहे हैं तो आसपास स्थित इन बेहतरीन जगहों पर भी घूमने पहुंचें
पुष्कर में ठहरने के लिए एक से एक सस्ती जगह मिल जाएगी। आप Milkman गेस्ट हाउस, होटल बुद्ध स्टे पुष्कर, नारायण पैलेस और स्क्वायर गेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं। यहां 200 से लेकर 400 रुपये के अंदर कमरे मिल जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@asthivisarjan,anthyesti)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।