हड़बड़ी में एयरपोर्ट पर ही भूल आए सामान? जानिए एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क करने का प्रोसेस

एयरपोर्ट पर अक्सर लोग अपना किमती सामान भूल जाते हैं। यात्रा के उत्साह और जल्दीबाजी के चक्कर में कई लोग एयरपोर्ट पर सीट के नीचे सामान रखकर, फ्लाइट ले लेते हैं, तो कभी लोग एयरपोर्ट से बाहर आ जाते हैं और सामान वहीं रह जाता है। घर आने के बाद लोगों को याद आता है कि वह अपना जरूरी सामान एयरपोर्ट पर ही भूल आए। सफर के दौरान दिमाग एक साथ कई बातों में उलझा रहता है, टिकट, बोर्डिंग पास, पहचान पत्र और उसके बाद घर पहुंचने की जल्दी में ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर भूला हुआ सामान जरूरी दस्तावेज़, महंगा गैजेट या दवाइयां हैं, तो लोग इसे वापस पाने के लिए ऑनलाइन तरीके सर्च करने लगते हैं। कहीं आपके साथ कभी ऐसा न हो जाए, इसलिए आपको भी इससे जुड़ी जरूरी जानकारी पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जरूरी जानकारी देंगे, जिससे आप समझ पाएंगे कि सामान पाने के लिए किससे संपर्क करना होगा।
कैसे मिलेगा सामान?
- सबसे पहले आपको सामान की लोकेशन और सामान की पूरी जानकारी रखना जरूरी है। वरना इसमें कोई भी आपकी मदद नहीं कर पाएगा
- फ्लाइट के अंदर सीट पर, सिक्योरिटी चेक के दौरान, वेटिंग एरिया या गेट के पास या किसी एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट या शॉप में छूटा है, इसकी पूरी जानकारी आपको होना चाहिए।
- ध्यान रखें कि अगर अगर सामान फ्लाइट के अंदर रह गया है, तो आपको उस एयरलाइन के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
- अगर सामान आप एयरपोर्ट पर भूल गई हैं, तो आपको लॉस्ट एंड फाउंड टीम से संपर्क करना होगा। एयरपोर्ट परिसर में छूटा हुआ सामान, आपको वहीं सहायता केंद्र में संपर्क करने के बाद मिलेगा।
- इसके अलावा आपको सामान का पूरी जानकारी जैसे रंग, ब्रांड और पहचान चिह्न के साथ बैग में क्या-क्या है इसकी जानकारी भी देनी होगी।
इसे भी पढे़ं- पटना से पुणे पहुंच गई फ्लाइट और बैग लाना भूल गई एयरलाइन, जाने ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क करें
- एयरपोर्ट पर सामान छूटने पर आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क करना होगा। ध्यान रखें कि भारत में अधिकांश एयरपोर्ट्स का संचालन Airports Authority of India (AAI) द्वारा किया जाता है। इसलिए, मदद के लिए आपको
- एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करना होगा।
- कहां से फ्लाइट ले रही थीं और कौन सा एयरपोर्ट था, वहां की आधिकारिक वेबसाइट की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल ढूंढें और उसपर मेल करें।
- जैसे - Indira Gandhi International Airport या Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport
- सभी एयरपोर्ट के अपने अलग-अलग लॉस्ट एंड फाउंड काउंटर होते हैं। यहां लोगों द्वारा छूठा सामान सुरक्षित रखा जाता है।
- शिकायत दर्ज करते समय आपको सभी जानकारी सामान से जुड़ी देनी होगी।
कितने दिन तक सुरक्षित रहता है सामान?
वैसे तो एयरपोर्ट अथॉरिटी 30 दिन के लिए सामान सुरक्षित रखती है। उसके बाद सामान और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाती है। इसलिए, सामान वापस करने के लिए शिकायत दर्ज करवाने में देरी न करें। अगर सामान नहीं मिल रहा है, तो आप दोबारा शिकायत दर्ज करवाएं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।